Download Our App

Home » News » गर्मी शुरू होते ही बढऩे लगे अग्रि हादसे, रेलवे अस्पताल और दुकान में लगी आग

गर्मी शुरू होते ही बढऩे लगे अग्रि हादसे, रेलवे अस्पताल और दुकान में लगी आग

जबलपुर (जय लोक)।गर्मी बढऩे के साथ ही शहर में अग्रि हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। देर रात जहां कपड़े के गोदाम में आग भडक़ी तो वहीं आज सुबह रेलवे अस्पताल में आग लगी। इन अग्रिहादसों ने लाखों का नुकसान करा दिया।

कपड़ा दुकान में देर रात भडक़ी आग

देर रात करमचंद चौक क्षेत्र स्थित एक मार्केट के प्रथम तल में कपड़े के गोदाम में आग भडक़ उठी। आग की लपटों को देख लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनय सक्सेना भी घटना स्थल पर पहुँच गए। वहीं सूचना मिलते ही दमकलकर्मी भी पहुँचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग करमचंद चौक के समीप एक मार्केट में लगी थी। यहां प्रथम तल में कपड़े का गोदाम है। यहां देर रात 10 बजे गोदाम में आग की लपटें उठनें लगीं। अंदर ही अंदर धधक रही आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। मार्केट से उठ रही आग देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग रुक गए, जिसकी सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी स्थिति को संभालते हुए दोनों ओर के रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरु किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह चार बजे बुझी आग

कपड़ा गोदाम में भडक़ी आग सुबह चार बजे तक धधकती रही। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में तीन से चार घंटों का समय लग गया। कहा जा रहा है कि आग बुझने के बाद आज सुबह फिर आग भडक़ी जिससे समय रहते बुझा दिया गया। जिस गोदाम में आग लगी थी वह राजेश गंगवानी का बताया जा रहा है। उनका कहना है कि रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। आग लगने की सूचना पर देर रात वे फिर दुकान पहुँचे जहां देखा कि आग से सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

रेलवे अस्पताल के आईसीयू में भडक़ी आग

आज सुबह रेलवे अस्पताल के आईसीयू यूनिट में आग भडक़ उठी। हालांकि समय रहते अग्रि उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस हादसे ने सभी को डरा दिया। बताया जा रहा है कि एसी के कंप्रेसर से गैस रिलीज से आईसीयू यूनिट के एसी यूनिट में आग आग लगी थी। घटना आज सुबह 8 बजे की है। यहाँ तैनात सुरक्षा गार्ड ने देखा कि आईसीयू में आग लगी हुई है जिसकी सूचना तुरंत ही रेल सुरक्षा बल को दी। जिसके बाद रेल सुरक्षा बल के जवानों ने समय रहते आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की साँस ली। अस्पताल के मरीज और स्टॉफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।

 

1 अप्रैल से महँगा होगा का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गर्मी शुरू होते ही बढऩे लगे अग्रि हादसे, रेलवे अस्पताल और दुकान में लगी आग
best news portal development company in india

Top Headlines

नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, 2200 करोड़ के सबसे बड़े बजट से शहर बनेगा महानगर – महापौर

  मेयर इन कौंसिल की सदस्य श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज

Live Cricket