Download Our App

Home » शिक्षा » गर्ल्स ऑटोनामस कालेज, यूनानी मेडीकल कॉलेज एवं डिप्लोमा कालेज बनाने की माँग विधायक अभिलाष पांडे को सौंपा ज्ञापन

गर्ल्स ऑटोनामस कालेज, यूनानी मेडीकल कॉलेज एवं डिप्लोमा कालेज बनाने की माँग विधायक अभिलाष पांडे को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर (जयलोक)। यूथ फेडरेशन ने उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे को ज्ञापन देकर अंजुमन मढ़ाताल वक्फ  में गल्र्स ऑटोनामस कालेज, गल्र्स यूनानी मेडीकल कॉलेज, एवं गल्र्स डिप्लोमा कालेज बनाने की मांग की है। यूथ फेडरेशन के जमा खान ने बताया की विगत 70 वर्षों से मुस्लिम क्षेत्रों मे लगातार मांग चली आ रही है की महिलाओ व गल्र्स की शिक्षा हेतु कॉलेज हो ताकि जिससे महिलाएं भी शिक्षा हासिल कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। जमा खान ने बताया की अंजुमन बनाने का मकसद यही था कि समाज के हर वर्ग में शिक्षा पहुंचाई जाये जिससे देश की उन्नति व सहभागिता का हिस्सा बन सके। गौरतलब है की महाकौशल क्षेत्र मे एक भी यूनानी मेडीकल कॉलेज नहीं है अगर जबलपुर मे इस कॉलेज की स्थापना होती है तो सम्पूर्ण महाकौशल मे शिक्षा के लिए नाम रोशन होगा।
उत्तर मध्य विधानसभा विधायक अभिलाष पांडे ने यूथ फेडरेशन की इस मांग पर कहा की मेरे से जो सहायता बनेगी मे पूरी करुंगा  एवं मध्यप्रदेश के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर आपकी मांग से अवगत कराया जायेगा। ज्ञापन के दौरान पप्पू वसीम खान, जमा खान, सैय्यद शादाब अली, इमरान मंसूरी, डॉ निसार अंसारी, अशरफ मंसूरी, अमीन अंसारी, जुबेर राईन, शादाब अंसारी आदि उपस्तिथ रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » गर्ल्स ऑटोनामस कालेज, यूनानी मेडीकल कॉलेज एवं डिप्लोमा कालेज बनाने की माँग विधायक अभिलाष पांडे को सौंपा ज्ञापन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket