Download Our App

Home » अपराध » गाय को चारे में रखकर खिलाया बम फटा, जबड़ा लहुलुहान

गाय को चारे में रखकर खिलाया बम फटा, जबड़ा लहुलुहान

जबलपुर (जयलोक)। गोसलपुर में शरारती तत्वों द्वारा एक गाय को चारे में मिलाकर सुअर मार बम खिला दिया। जिससे बम गाय के जबड़े में फटा और गाय का जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। गाय बुरीह से घायल हो गई है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना में यह तो पता नहीं चल सका है कि यह कू्रर हरकत किसने की। लेकिन ग्रामीणों ने गाय को बम खिलाने वाले पर सख्त कार्रवाही करने की माँग की है।
मामला गोसलपुर के ग्राम टिकरिया में आज सुबह का है। यहां एक गाय ने सुअरमार बम चबा लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक राजकुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम टिकरिया के हार में गायों को चरने के लिए भेजा जाता है। आज सुबह भी गाय यहां पहुँची थी। इसी बीच एक गाय जब वापस लौटी तो उसका जबड़ा लहुलुहान था। गाय ना तो पानी पी रही थी ना ही खाना खाते बन रहा था। गाय को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। वहीं इसकी शिकायत गोसलपुर थाने में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात व्यक्ति की हरकत

ग्रामीणों का कहना है कि यह हरकत अज्ञात व्यक्ति की है। सुबह 6 बजे गाय हार में पहुँची थी। इसी बीच किसी युवक ने सुअरमार बम गाय को खिलाया। अब यह हरकत किसकी है पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

 

मलाइका अरोड़ा को कोर्ट की चेतावनी जारी होगा गैर-जमानती वारंट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » गाय को चारे में रखकर खिलाया बम फटा, जबड़ा लहुलुहान
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket