Download Our App

Home » जीवन शैली » गीता जयंती महोत्सव में गूँजे श्लोक, 51 सौ छात्रों ने किया गीता पाठ का वाचन

गीता जयंती महोत्सव में गूँजे श्लोक, 51 सौ छात्रों ने किया गीता पाठ का वाचन

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश सहित शहर में आज अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके तहत सामूहिक गीता पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं। शहर के नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज पर गीता परिषद के तत्वावधान में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें स्वामी रामचन्द्रदास वेद वेदान्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने संपूर्ण गीता पाठ किया। कार्यक्रम में विद्वानों के गीता के जीवन दर्शन पर प्रवचन और उद्बोधन हुए, जिसके बाद आरती और प्रसादी का वितरण किया गया।

मध्य प्रदेश सरकार ने 1 दिसंबर को राज्यव्यापी गीता पाठ के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया, जिसमें राज्यभर में लगभग 3 लाख से अधिक गीता भक्तों ने एक साथ 15वें अध्याय का पाठ किया।

शहर में आयोजित हुए गीता पाठ में 13 स्कूलों के 51 सौ छात्रों ने एक साथ श्लोकों का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम की शुरूआत घर-घर गीता प्रचार हो सदाचार हो प्रेरक गीत से हुई। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गीता के उपदेशों और जीवन मूल्यों को समझने की प्रेरणा देना है। इस अवसर पर जगदगुरू सुखनंदाचार्य, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद जी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » गीता जयंती महोत्सव में गूँजे श्लोक, 51 सौ छात्रों ने किया गीता पाठ का वाचन