Download Our App

Home » दुनिया » गूगल मैप ने फिर भटकाया… बिजली के खंभे से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार

गूगल मैप ने फिर भटकाया… बिजली के खंभे से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार

बेनीराम कटरा में दर्दनाक हादसा

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बार फिर गूगल मैप ने धोखा दे दिया। गूगल मैप की गड़बड़ी से महाकुंभ के श्रद्धालु रास्ता भटक कर कौशाम्बी आ गए। कोहरे में उनकी कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में मामूली रूप से जख्मी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में सभी दूसरे वाहन से कुंभ मेला क्षेत्र को चले गए। बिहार प्रांत के गया जिले के रहने वाले जगदंबिका पाल पत्नी व बेटे के साथ सोमवार को मकर संक्रांति पर अमृत स्नान कर पुण्य की डुबकी लगाने महाकुंभ के लिए कार से निकले। वह गूगल मैप के सहारे महाकुंभ जा रहे थे। प्रयागराज क्षेत्र के समीप अचानक गूगल मैप की वजह से वह रास्ता भटककर सरायअकिल आ गए। सोमवार रात करीब दो बजे घना कोहरा होने के कारण उनकी कार सरायअकिल के बेनीराम कटरा के पास सडक़ किनारे लगे बिजली के खंभे से भिड़ गई।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जगदंबिका पाल व उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। बेनीराम कटरा चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से करारी पीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनों लोग दूसरे वाहन से महाकुंभ के लिए रवाना हो गए।
टायर फटने से अनियंत्रित कार वैन से भिडी,10 श्रद्धालु जख्मी- इसके अलावा, कौशांबी जिले की सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार वैन से टकरा गई। हादसे दोनों वाहनों में सवार दस श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय मंझनपुर पहुंचाया गया। सिद्धार्थ नगर जनपद के घबरुवा थाना अंतर्गत बढऩी के शिवप्रसाद अपनी पत्नी मीरा देवी और बेटी रीता मिश्रा के साथ एक्सयूवी कार से प्रयागराज के महाकुंभ मेला आए थे।

 

2000 करोड़ पार कर सकता है महाकुंभ में राजस्व प्राप्ति का आंकड़ा, फूलों की 800 करोड़ और 4000 करोड़ डेयरी उत्पाद की ब्रिकी से

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » गूगल मैप ने फिर भटकाया… बिजली के खंभे से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार