Download Our App

Home » हादसा » गेम जॉन की आग में जिंदा जला युवक, मानेगाँव स्थित फन इन गो गेम जोन में कल शाम लगी थी आग सुबह 4 बजे अधारताल में फर्नीचर शोरूम में भी भडक़ी आग

गेम जॉन की आग में जिंदा जला युवक, मानेगाँव स्थित फन इन गो गेम जोन में कल शाम लगी थी आग सुबह 4 बजे अधारताल में फर्नीचर शोरूम में भी भडक़ी आग

जबलपुर (जय लोक)। बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां कल हुए अग्रिहादसे में एक युवक जिंदा जल गया। आग बुझने के बाद उसका शव नरकंकाल की हालत में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और हादसे की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मामला बरगी के मानेगांव क्षेत्र स्थित फनिंगो गेम जोन का है। यहां भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है जो पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
आग इतनी भयानक थी कि उसमें फंसे युवक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। शुरुआती तौर पर मौके पर मौजूद दमकल टीम ने आग बुझाने के बाद किसी भी जनहानि से इंकार किया था, लेकिन देर रात पुलिस द्वारा दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाने पर राखनुमा नर कंकाल बरामद हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के समय गेम जोन के अंदर कर्मचारी, एक वेल्डर और कुछ लोग मौजूद थे। जैसे ही आग भडक़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे। दमकल विभाग के तीन से चार गाडिय़ां और टैंकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं पूरे मामले में बरगी थाना प्रभारी नीलेश दौहरे का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से मिले नर कंकाल का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवत वेल्डिंग कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। हालांकि, पुलिस और एफएसएल की टीम हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

आग काफी बढ़ चुकी थी आग बुझाने में करीब आधा दर्जन वाहनों को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

इनका कहना है

गेम जोन में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई है। युवक कौन था इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

अंजुल मिश्रा, एसडीओपी
फर्नीचर दुकानों में लगी आग, पलभर में लाखों का माल खाक
जबलपुर (जयलोक)। अधारताल थाना अंतर्गत आज सुबह तडक़े एक फर्नीचर करखाने में भीषण आग भडक़ उठी। आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं। आग से उठता धुआँ देख आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। लेकिन जब तक दमकल कर्मी पहुँचते तब तक कारखाने मेें रखा सामान जलकर खाक हो गया था। वहीं फर्नीचर दुकान से उठी आग की लपटों में आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बना हुआ था।  यह घटना सुबह 4.30 बजे की बताई जा रही है। आग की शुरुआत एक फर्नीचर दुकान और उससे जुड़े कारखाने से हुई, जो आसपास की दुकानों तक फैलती गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए रवाना हुए। लेकिन आग इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब दो से तीन घंटे लग गए। आग बुझने के काफी देर बाद तक कारखाने में चिंगारियाँ फैली हुई थीं।  आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने 7 दमकल वाहन और पानी के टैंकर मौके पर भेजे। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को काफी हद तक कंट्रोल किया। मौके पर मौजूद एक दुकान संचालक ने करीब 10 लाख रुपए के फर्नीचर जलने का अनुमान बताया। अन्य प्रतिष्ठानों में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। शुरुआती आकलन में क्लासिक फर्नीचर को अकेले करीब एक करोड़ रुपए तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक समय रहते टीम के पहुंचने से आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » गेम जॉन की आग में जिंदा जला युवक, मानेगाँव स्थित फन इन गो गेम जोन में कल शाम लगी थी आग सुबह 4 बजे अधारताल में फर्नीचर शोरूम में भी भडक़ी आग
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket