Download Our App

Home » दुनिया » गोली मारी और चाकू से काटा गला लुक्सर में युवक की बेरहमी से हत्या

गोली मारी और चाकू से काटा गला लुक्सर में युवक की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर यह हमला किया गया है। वहीं फायरिंग की घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया सेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों का कहना है कि नितिन नागर गांव लुक्सर का निवासी था। वह अपने घर से लगभग तीन घर दूर दुकान पर शैम्पू लेने गया था। नितिन पेशे से व्यवसायी था और पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था। तीन आरोपी ने उसे घेरकर सरेराह आरोपी गोली मारी और चाकू से गला काटा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक एक गली में जा रहा है। उसके आगे एक बच्चा चल रहा है। फिर आरोपी उसे घर के जमीन पर गिराने के बाद गोली मारते है।

 

नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » गोली मारी और चाकू से काटा गला लुक्सर में युवक की बेरहमी से हत्या