Download Our App

Home » जबलपुर » गोसलपुर में विधायक, कलेक्टर, एसपी ने किया संवाद

गोसलपुर में विधायक, कलेक्टर, एसपी ने किया संवाद

ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएँ

जबलपुर (जय लोक)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तीसरे शुक्रवार को आज सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के गोसलपुर पहुँचे कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने विधायक संतोष वरकड़े के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। वहीं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गेहलोत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा ने गांधीग्राम में ग्रामीणों से चर्चा की तथा क्षेत्र में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति जानी। इस दौरान प्रशासन के आला अफसरों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी दैनिक कठिनाइयों, विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से समझा।

मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानी

ग्राम पंचायत परिसर में उपस्थित नागरिकों ने बिजली, पानी, राजस्व और आवागमन से संबंधित अपनी जरूरतें प्रशासनिक दल के सामने रखीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों का निपटारा बिना किसी अनावश्यक देरी के प्राथमिकता से किया जाए।

सरकारी योजनाओं का मिले लाभ

गांधीग्राम में संवाद के दौरान जनकल्याणकारी नीतियों के मैदानी असर का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। ग्रामीणों से संवाद कर यह जानकारी ली गई कि अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक शासन लाभ पहुँच रहा है या नहीं।

 

मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी सेंटर का गिरा छज्जा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » गोसलपुर में विधायक, कलेक्टर, एसपी ने किया संवाद

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!