Download Our App

Home » हादसा » गोहलपुर थाने के पास नाले में गिरी कार

गोहलपुर थाने के पास नाले में गिरी कार

जबलपुर (जयलोक)। गोहलपुर थाने के पास कल रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों युवकों को चोटें पहुँची लेकिन उन्हें किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के आने से पहले कार सवार दोनों युवक भाग निकले।

हादसा गोहलपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुआ। यहां तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सीधे अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग के पास से नाले में जा गिरी।

दोनों युवक नाले से बाहर आते ही भाग निकले।  पुलिस ने के्रन की मदद से कार को बाहर निकाला वहीं अब कार चालक की तलाश की जा रही है।

समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » गोहलपुर थाने के पास नाले में गिरी कार
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket