Download Our App

Home » जबलपुर » गौरीघाट सरयू की तर्ज पर होगा विकसित

गौरीघाट सरयू की तर्ज पर होगा विकसित

मंत्री राकेश सिंह ने एमपीआरडीसी की टीम के साथ किया निरीक्षण

जबलपुर (जयलोक)। नर्मदा के तट गौरीघाट का अयोध्या के सरयू तट की तर्ज पर विकास और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसको लेकर आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह गौरीघाट का निरीक्षण करने पहुँचे।
मंत्री श्री सिंह ने रिवर्सन डेवलपमेंट के लिए एमपीआरडीसी की टीम के साथ यहां निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि आज हुए निरीक्षण के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
जिसमें तैयार करने में करीब दो माह का समय लग जाएगा। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि यहां हजारों की संख्या में भक्त माँ नर्मदा के दर्शन करने आते हैं। जिसको देखते हुए गौरीघाट के सौंदर्यीकरण और विकास को आयोध्या के सरयू के तट की तरह विकसिक करने की योजना बनाई गई। इस मामले में पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी गौरीघाट को सरयू की तर्ज पर विकसित और सौदर्यीकरण करने की बात कही थी।
जिसके अब साकार होने का समय आ गया है। टीम द्वारा आज यहां का निरीक्षण किया गया है। नर्मदा के तट का सौंदर्यीकरण होने से जहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं लोगों की धार्मिक आस्था भी बनी रहेगी।  ग्वारीघाट-तिलवाराघाट पर पाथवे के निर्माण की बड़ी योजना पर काम किया जा रहा है। कई बार नर्मदा तट को अहमदाबाद के साबरबती की तर्ज पर विकसित करने की बात भी कही गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » गौरीघाट सरयू की तर्ज पर होगा विकसित