Download Our App

Home » कानून » चलती ट्रेन में चढ़ते हुए फिसले आरपीएफ जवान का पैर कटा, पिपरिया स्टेशन में हुआ हादसा

चलती ट्रेन में चढ़ते हुए फिसले आरपीएफ जवान का पैर कटा, पिपरिया स्टेशन में हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले पिपरिया स्टेशन में देर रात एक हादसे में आरपीएफ जवान ने अपना एक पैर खो दिया। यहां चलती ट्रेन में चढऩे के चक्कर में आरपीएफ जवान का पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गया। जिससे आरपीएफ जवान का पैर कट गया। घटना देर रात की बताई जा रही है। आरपीएफ जवान की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।

घायल आरपीएफ जवान का नाम विजय शंकर यादव बताया जा रहा है जो कटनी में पदस्थ हैं और वे कल रात पेट्रोलिंग पर थे। प्रधान आरक्षक विजयशंकर यादव पेट्रोलिंग ड्यूटी पर अमरकंटक एक्सप्रेस से पिपरिया आए थे। ट्रेन विलंब से रात करीब 10 बजे पहुंची, वे इसी ट्रेन से कटनी वापस जा रहे थे।

ट्रेन की बोगी में चढ़ते समय ट्रेन चल पड़ी और वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इस हादसे में उनका दाहिना पैर घुटने के पास से कट गया। उन्हें तुरंत पिपरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

उपचार के लिए भोपाल किया रेफर

ड्यूटी डॉक्टर विक्रम पटेल ने बताया कि घायल प्रधान आरक्षक को टिटनेस का इंजेक्शन और अन्य आवश्यक उपचार देकर तत्काल एंबुलेंस से भोपाल के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया आरपीएफ एएसआई थॉमस उन्हें लेकर भोपाल गए हैं। घटना की सूचना रेलवे, आरपीएफ कंट्रोल रूम, परिजनों को दे दी गई है।

 

हथियारों की नोंक पर पेट्रोल पंप में डकैती, नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नगदी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » चलती ट्रेन में चढ़ते हुए फिसले आरपीएफ जवान का पैर कटा, पिपरिया स्टेशन में हुआ हादसा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!