
जबलपुर (जयलोक)। शहर में इन दिनों छोटी छोटी बात पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। मई में जहां 8 हत्याओं की वारदातें सामने आईं तो वहीं अभी जून में चार हत्याएं हो चुकी है। ताजा मामला गोहलपुर में सामने आया जहाँ छोटी सी बात को लेकर पाँच लोगों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
गोहलपुर पुलिस को कहना है मृतक का नाम सागर चौधरी था जो चंडालभाटा का रहने वाला था। कल सागर चंडालाभाटा में ही बैठा था तभी पाँच युवक आए और उसके पास में ही बाथरूम करने लगे। जिस बात को लेकर सागर का युवकों से विवाद हो गया। इस बीच आरोपियों ने सागर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक युवक ने सागर के सीने में चाकू मार दिया और उसके दिल के अंदर तक जाकर लगा। चाकू लगते ही सागर के सीने से खून की धार बहने लगी।
जिसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। गोहलपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की संख्या पाँच है। जिसमें तीन नाबालिग और दो बालिग है। आरोपियों में से एक का नाम सचिन बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय लोगों ने किया चकाजाम
युवक की हत्या के मामले में क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा भडक़ उठा। पूर्व पार्षद जितिन राज द्वारा चांडाल भाटा शराब दुकान के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ किया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने चकाजाम भी किया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि चंडालभाटा शराब दुकान के आसपास आएदिन चाकूबाजी की घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में हैं। स्मैक, गांजा की बिक्री खुलेआम हो रही है। वहीं शराब दुकान की वजह से आएदिन वारदातें हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों के साथ शराब दुकान के सामने धरने पर बैठे पूर्व पार्षद जतिन राज का कहना है कि जब तक यहां से शराब दुकान अलग नहीं की जाती तब तक धरना जारी रहेगा।

अब पाँच साल से एक ही थाने में जमें पुलिसकर्मियों का होगा तबादला प्रदेश मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
Author: Jai Lok







