Download Our App

Home » अपराध » चाट दुकान से दीक्षितपुरा में बढ़ी छेड़ख़ानी की वारदातें, दुकान में लग रहा नशेडिय़ों का जमावड़ा, संचालक कर रहा क्षेत्रीय लोगों से बदसलूकी

चाट दुकान से दीक्षितपुरा में बढ़ी छेड़ख़ानी की वारदातें, दुकान में लग रहा नशेडिय़ों का जमावड़ा,  संचालक कर रहा क्षेत्रीय लोगों से बदसलूकी

जबलपुर (जयलोक)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीक्षितपुरा में एक चाट दुकान संचालक क्षेत्रीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। चाट दुकान संचालक की दुकान में रोजाना शाम होते ही शराबियों और नशेडिय़ों की भीड़ एकत्रित हो जाती है जो आने वाले लोगों को तो परेशान करते ही हैं साथ ही महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने चाट दुकान संचालक को रोका लेकिन दुकान संचालक उलटा क्षेत्रीय लोगों के साथ ही अभद्रता करने पर उतारु हो गया।

हाल ही में एक युवक के साथ ठाकुर चाट दुकान संचालक और उसके साथियों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।  ठाकुर चाट दुकान संचालक और उसके साथियों पर कोई कार्रवाही ना होने से क्षेत्रीय लोग अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुँचे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और कल रात दुकान संचालक के गोदाम में दबिश दी।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ठाकुर चाट दुकान में रोजाना शराबियों, नशेडिय़ों और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है जो क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं। वहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर ठाकुर चाट दुकान संचालक उलटा शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता करने लगता है। कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने कहा कि लोगों की शिकायत पर यहां कल रात को दबिश दी गई थी और दुकान संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि दुकान के आसपास शराबी या अपराधिक किस्म के लोगों को ना खड़ा होने दें। वहीं किसी के साथ अभद्रता करने पर कार्रवाही की चेतावनी दी गई है।

 

श्मशानघाट को भूतों का डर, नहीं होने दे रहे निर्माण कार्य, अंधविश्वास की आड़ में सरपंच-सचिव का कारनामा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » चाट दुकान से दीक्षितपुरा में बढ़ी छेड़ख़ानी की वारदातें, दुकान में लग रहा नशेडिय़ों का जमावड़ा, संचालक कर रहा क्षेत्रीय लोगों से बदसलूकी
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी की  गिरफ्तारी पर रोक,कोर्ट ने जब फैसला सुनाया तो बजने लगी तालियां

प्रयागराज /नई दिल्ली (जय लोक)। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दर्ज यौन उत्पीडऩ मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत

Live Cricket