Download Our App

Home » दुनिया » चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष, लोकसभा में लगे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे

चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष, लोकसभा में लगे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों ही सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। संसद के निचले सदन में विपक्ष का बर्ताव आक्रामक होने की वजह से उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष के ऐसे बर्ताव की वजह से उन्हें निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ सकती है। दरअसल, सदन में विपक्ष प्रश्नकाल के दौरान हंगामा कर रहा था। विपक्ष के नेता वेल तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। वे एसआईआर और अन्य मुद्दों पर विरोध दर्ज करा रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, यदि आप उसी ताकत से सवाल पूछते हैं जिसके साथ आप नारे लगा रहे हैं, तो यह देश के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। लोगों ने आपको सरकारी संपत्ति को तोडऩे के लिए नहीं भेजा है और मैं आपसे अनुरोध करता हूं और आपको चेतावनी देता हूं कि किसी भी सदस्य को सरकारी संपत्ति को तोडऩे का विशेषाधिकार नहीं है। यदि आप सरकारी संपत्ति को तोडऩे की कोशिश करते हैं, तो मुझे कुछ निर्णायक फैसले लेने होंगे और देश के लोग आपको देखेंगे। कई विधानसभाओं में ऐसी घटनाओं के लिए सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मैं आपको फिर से चेतावनी देता हूं। सरकारी संपत्ति को नष्ट करने की कोशिश न करें। यह मेरा आपसे अनुरोध है।
संसद में विपक्ष प्रदर्शन
इससे पहले बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने वोट चोर, गड्डी छोड़ और वोट चोरी बंद करो के नारे लगाए। उन्होंने वोट चोरी लिखा एक बड़ा बैनर और एसआईआर को रोको की मांग वाले पोस्टर भी लिए हुए थे।

 

कांग्रेस संगठन सृजन की पहली सूची आई सौरभ नगर के संजय यादव बने ग्रामीण अध्यक्ष

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष, लोकसभा में लगे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket