Download Our App

Home » हादसा » चौथी मंजिल से गिरे मेडिकल छात्र की मौत

चौथी मंजिल से गिरे मेडिकल छात्र की मौत

अंदर से बंद है दरवाजा, परिजनों के आने के बाद खुल सकता है मौत का राज

जबलपुर (जयलोक)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक 29 वर्षीय छात्र की संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवंतरी चौकी क्षेत्र के यश हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान भानु मोहर जिला दतिया निवासी के रूप में हुई है जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भानू यश हाइट अपार्टमेंट के चौथे मंजिल में रहता था। हादसे के बाद कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं तो कुछ आत्महत्या। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या फिर हादसा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के परिवार वालों के बयान लेने के बाद यह साफ हो पाएगा कि उसकी मौत हादसा है या फिर आत्महत्या। वहीं पुलिस मृतक छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

अंदर से बंद मिला दरवाजा
सूचना मिलने पर पहुँची धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने जब छात्र के कमरे में जाने का प्रयास किया तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। वहीं पड़ोसियों ने इस बात की सूचना भी पुलिस को दी कि बिल्डिंग से गिरने के दौरान भानू बालकनी में खड़ा देखा गया था।

सिर पर लगी चोट से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि चौथी मंजिल से गिरने के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोट पहुँची है। फर्श पर खून बिखरा हुआ है। सिर पर आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

कमरा खुलने का इंतजार
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक छात्र के कमरा खुलने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मृतक छात्र ने अपने कमरे में कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं। जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। वहीं पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में तो नहीं था।

परिवार का इंतजार
पुलिस अब मृतक छात्र के परिवार वालों का इंतजार कर रही है। छात्र के परिवार वाले दतिया से शहर आने के लिए निकल चुके हैं। आज शाम तक वे शहर पहुँच जाएंगे। वहीं पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

इनका कहना है
यश हाइट की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हुई है। युवक के सिर पर चोट लगी है। यह हादसा है या फिर आत्महत्या अभी यह साफ नहीं हो पाया है।
दुर्गेश मरावी, चौकी प्रभारी

नया खुलासा : कांग्रेस नेता पिता पुत्र पत्रकारों वकीलों की ब्लैकमेलिंग गैंग के चक्कर में फसें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » चौथी मंजिल से गिरे मेडिकल छात्र की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

राजनीति में बड़ा दिल रखकर फैसले लेने पड़ते हैं : विवेक तन्खा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ लगाया मानहानि के प्रकरण में हुआ समझौता भोपाल (जयलोक)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

Live Cricket