Download Our App

Home » जबलपुर » चौपाटी के व्यापारियों को अब दूसरी जगह स्थायी रूप से बसाया जाएगा-विधायक अभिलाष पांडे,

चौपाटी के व्यापारियों को अब दूसरी जगह स्थायी रूप से बसाया जाएगा-विधायक अभिलाष पांडे,

यातायात में बाधक बन रही   विजय नगर चौपाटी, इसलिए हटाया

जबलपुर (जयलोक)। विजय नगर में मुख्य सडक़ के किनारे बनाई गई चौपाटी यातायात में बाधक बन रही थी। इसलिए इस क्षेत्र के लोगों का इस बात के लिए दबाव रहा है कि इस चौपाटी को मुख्य सडक़ के किनारे से हटाया जाना चाहिए। उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे जिनके क्षेत्र में विजय नगर आता है उन्होंने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि बहुत दिनों से क्षेत्रीय लोगों द्वारा विजय नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर जनता जर्नादन की माँग थी कि चौपाटी के कारण यातायात सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। इसी वजह से विजय नगर की चौपाटी को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा कार्यवाही की गई है। विधायक श्री अभिलाष पांडे ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही विजय नगर चौपाटी के व्यापारियों के लिए अन्य स्थान पर स्थाई व्यवस्था की जाएगी।
विजय नगर में जो चौपाटी बनाई गई वह मुख्य सडक़ के किनारे बनाई गई थी। इस चौपाटी में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग मुख्य सडक़ पर होती रही जिससे यातायात भी बाधक बना रहा। कई बार तो जाम की स्थितियाँ भी बन रहीं थी। इसलिए इस क्षेत्र से हरदिन गुजरने वाले लोगों तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस चौपाटी को हटाने के लिए लंबे समय से विधायक अभिलाष पांडे से माँग की जा रही थी।

विजय नगर की चौपाटी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। मध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने आनन फानन में विजय नगर की चौपाटी को हटाने का विरोध किया। उनका कहना है कि यह चौपाटी नगर निगम के सदन की स्वीकृति के प्रस्ताव के बाद स्थापित कराई गई।

विधिवत इस चौपाटी का उद्घाटन तत्कालीन महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले तथा उस समय के विधायक शरद जैन एवं एमआईसी के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया था। वहीं पूर्व विधायक की भी यह माँग है कि नगर निगम विजय नगर के चौपाटी के व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें वैकल्पित स्थान उपलब्ध कराएं। अब दीपावली के बाद नगर निगम इन व्यापारियों से चर्चा करेगा।

खुद के घर की खुशी से बढक़र कुछ नहीं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » चौपाटी के व्यापारियों को अब दूसरी जगह स्थायी रूप से बसाया जाएगा-विधायक अभिलाष पांडे,