Download Our App

Home » दुनिया » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द 20 दिनों तक रहेगा 5 राज्यों पर असर

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द 20 दिनों तक रहेगा 5 राज्यों पर असर

भोपाल (जयलोक)। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह बदलाव 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर लागू होगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिससे बिलासपुर और रायपुर रूट के यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। रद्द हुई ट्रेनों में 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं।
मरम्मत कार्य के कारण किया गया ब्लॉक
इन सभी ट्रेनों के रद्द होने की मुख्य वजह गोंदिया रेलवे स्टेशन पर होने वाली मरम्मत कार्य है। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रैक के सुधार और मेंटेनेंस के लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने का फैसला लिया है। इस काम चलते गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 लगभग 20 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगी।
लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित
रद्द होने वील सूची में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।ये ट्रेनें छत्तीसगढ़ को दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से जोड़ती हैं। इनके बंद होने से लंबी दूरी का सफर करने वाले हजारों यात्रियों की योजना प्रभावित होगी।
पांच राज्यों पर सीधा असर
चूंकि ये ट्रेनें गोंदिया और बिलासपुर जैसे मुख्य जंक्शनों से गुजरती हैं, इसलिए इसका असर केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्यप्रदेश और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोंडवाना का शेड्यूल
कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) 5 से 25 अप्रैल तक और अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18238) 7 से 27 अप्रैल तक रद्द होगी। इसी तरह, रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस भी अप्रैल के अधिकांश दिनों में नहीं चलेगी, जिससे दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत होगी।
लोकल और पैसेंजर ट्रेने
एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा 4 पैसेंजर ट्रेनें भी पूरी तरह रद्द कर दी गई है। इनमें बल्लारशाह-गोंदिया और गोंदिया-कटंगी के बीच चलने वाली गाडिय़ां शामिल हैं। ये ट्रेनें छोटे व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है।

 

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द 20 दिनों तक रहेगा 5 राज्यों पर असर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket