Download Our App

Home » जबलपुर » छोटी ओमती में पथराव, हवाई फायरिंग दर्ज नहीं हुई एफआईआर

छोटी ओमती में पथराव, हवाई फायरिंग दर्ज नहीं हुई एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)। छोटी ओमती क्षेत्र में बुधवार की रात को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर पत्थर चले, इसके साथ ही गोली चलने की बात भी सामने आई है। बुधवार देर रात को हुए इस विवाद में जमकर हंगामा मचा। जिसमें तीन थानों की पुलिस को मोर्चा संभाला पड़ा। लेकिन खास बात यह है कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि छोटी ओमती क्षेत्र में बुधवार की रात 9.30 बजे गुटीय संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया है। इस दौरान भीड़ में गोली चलने से भगदड़ मच गई थी। खबर मिलते ही बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली पुलिस का बल मौके पर पहुंचा। बेलबाग थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है और ना ही घायल होने के समाचार मिले हैं। जिसके कारण अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

रिश्तेदार हैं दोनों पक्ष
बेलबाग थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर का कहना है कि यह विवाद शुभम सोनकर और आकाश सोनकर के बीच हुआ था। दोनों रिश्तेदार हैं लेकिन इनके बीच हुई झगड़े में परिवार वाले भी आमने सामने आ गए। पथराव के बीच गोली चलने से लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

आज और कल भी रंगों की बौछार  ग्रहण-काल में मंदिरों के पट हुए बंद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » छोटी ओमती में पथराव, हवाई फायरिंग दर्ज नहीं हुई एफआईआर
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket