Download Our App

Home » जबलपुर » जगद्गुरू शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता, अभियान और जल संरक्षण व संवर्धन की दी जानकारी

जगद्गुरू शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता, अभियान और जल संरक्षण व संवर्धन की दी जानकारी

नरसिंहपुर (जय लोक)। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखंड गोटेगांव के अंतर्गत आने वाले जगतगुरू शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह निबंध प्रतियोगिता जल संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से जल के बचाव व भू- जल में वृद्धि विषय पर आयोजित की गई।
निबंध प्रतियोगिता के दौरान इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य किये जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। विद्यार्थियों को जल का दुरूपयोग नहीं करने और जल का संरक्षण करने को कहा। अपने परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को अभियान में जोडऩे के लिए प्रेरित किया।

 

पटना में आंधी-तूफान से टूटे बिजली के तार, दो सौ गांवों की लाइट गुल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जगद्गुरू शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता, अभियान और जल संरक्षण व संवर्धन की दी जानकारी