Download Our App

Home » जबलपुर » जबलपुर के विद्यार्थियों को मिलेगा आदर्श युवा ग्राम सभा योजना का लाभ : सांसद आशीष दुबे

जबलपुर के विद्यार्थियों को मिलेगा आदर्श युवा ग्राम सभा योजना का लाभ : सांसद आशीष दुबे

जबलपुर,(जयलोक)। जबलपुर के विद्यार्थियों को जल्द ही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आदर्श युवा ग्राम सभा(मॉडल यूथ ग्राम सभा, एमवाईजीइस) योजना का लाभ मिलेगा।जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने इस आशय की जानकारी दी। सांसद श्री दुबे ने बताया कि लोकसभा में उन्होंने इस योजना से संबंधित प्रश्न उठाते हुए आदर्श युवा ग्राम सभा योजना की पहल,विशेषता,छात्रों को सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने में एमवाईजीएस पोर्टल और प्रशिक्षण मॉड्यूल की भूमिका,योजना से युवाओं में नेतृत्व भावना को विकसित करने और लोकतंत्र में सहभागिता को बढ़ावा देने में किस प्रकार सहायता मिलने की संभावना और मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में इस योजना को लागू करने के प्रस्ताव से संबंधित प्रश्न उठाया था जिसके जवाब में उन्हें विस्तृत जानकारी मिली है।इस योजना से संबंधित सांसद श्री आशीष दुबे के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री श्री राजीव रंजन ललन सिंह ने बताया कि मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ मिलकर जवाहर नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों के छात्रों तथा राज्य सरकार द्वारा चयनित कुछ उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए मॉडल युवा ग्राम सभा पहल शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तीन-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बारे में शिक्षित करना, ग्राम सभाओं में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, अनुभव से सीखकर नेतृत्व को मजबूत करना और एनईपी 2020 और विकसित भारत के विजऩ के अनुसार संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जि़म्मेदारी को बढ़ावा देना है।केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन ललन सिंह ने सांसद श्री आशीष दुबे को आगे जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के 53 जवाहर नवोदय विद्यालय और 39 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल शालाओं को मिलेगा,जिनमें जबलपुर के विद्यालय भी सम्मिलित हैं।सांसद श्री दुबे ने पंचायती राज मंत्री श्री सिंह से प्राप्त उत्तर के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि एमवाईजीएस की  मुख्य विशेषता ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र का अनुभवात्मक अनुकरण है, जिसमें छात्र एजेंडा सेट करने, विचार-विमर्श करने, बजट बनाने और प्रस्ताव पास करने जैसे मॉक ग्राम सभा सेशन आयोजित करते हैं, जो ग्राम सभा की कानूनी प्रक्रियाओं की तरह ही होते हैं। इससे लोकल गवर्नेस का प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है और जानकार, जि़म्मेदार तथा भाग लेने वाले भावी नागरिक तैयार होते हैं।
सांसद श्री दुबे ने कहा कि इस पहल से युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा और एजेंडा सेट करने, विचार-विमर्श करने, बजट बनाने और प्रस्ताव बनाने जैसी सिम्युलेटेड (प्रतिरूपित) ग्राम सभा प्रयासों के ज़रिए पंचायती राज संस्थाओं को अनुभव प्रदान कर भागीदारीपूर्ण लोकतंत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री श्री राजीव रंजन ललन सिंह के उत्तर का उल्लेख करते हुए सांसद श्री आशीष दुबे ने आगे कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संवैधानिक मूल्यों, नागरिक जि़म्मेदारी और समावेशिता की भावना को बढ़ावा दे रही है। ज़मीनी स्तर पर शासन में छात्रों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देकर, यह पहल उन्हें जानकार और जि़म्मेदार हितधारक बनने में मदद करती है, ताकि वे विकसित भारत ञ्च2047 के विजऩ में सार्थक योगदान दे सकें।

दो ट्रक भिड़े-स्टेयरिंग में फँसकर चालक की मौत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जबलपुर के विद्यार्थियों को मिलेगा आदर्श युवा ग्राम सभा योजना का लाभ : सांसद आशीष दुबे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket