
जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर के लिए बड़ा गौरव का विषय है कि लगातार चौथी बार वह प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों के निराकरण के मामले में नंबर वन पर स्थान बनाए हुए है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की मेहनत और सतत मॉनिटरिंग के कारण यह परिणाम नजर आ रहे हैं। सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम जबलपुर ने चौथी बार प्रदेश में मारी बाजी है और 99.16 त्न वेटेज स्कोर के साथ शानदार उपलब्धि हासिल की है।

शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद ही प्रकरणों का निराकरण किया जाने को महत्व दिया जा रहा है। इसके कारण आम जनों को शिकायत का समाधान मिल रहा है। नगर निगम जबलपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का परिचय देते हुए सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कुल 2723 शिकायतों में से बड़ी संख्या में शिकायतों का निराकरण सीधे शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के बाद किया गया। इसी कारण नगर निगम को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि जनता की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है, और इसी दिशा में टीम लगातार कार्य कर रही है।

इस उपलब्धि पर निगमायुक्त ने पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की प्रेरणा दी। जबलपुर नगर निगम लगातार जनसेवा के प्रति समर्पित कार्य कर रही है।
श्रीकृष्ण की नगरी पहुँची राष्ट्रपति मुर्मु ने मथुरा में 7 कोस की परिक्रमा शुरु की
Author: Jai Lok






