Download Our App

Home » अपराध » *जबलपुर पेट्रोल पंप पर हथियार लेकर पहुंचे बदमाशों की गुंडई पर जमकर हुई धुनाई दो को पुलिस ने पकड़ा, देखिये एक्सक्यूज वीडियो*

*जबलपुर पेट्रोल पंप पर हथियार लेकर पहुंचे बदमाशों की गुंडई पर जमकर हुई धुनाई दो को पुलिस ने पकड़ा, देखिये एक्सक्यूज वीडियो*

पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस में आए टुच्चे बदमाशों ने हथियार चमका कर दिखाई गुंडागर्दी, जमकर हुई पिटाई

जबलपुर (जय लोक)। सोमवार की शाम 4:30 बजे शहर से लगे हुए तिलवारा पुल के समीप स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस सवार चार युवक पहुंचे और बड़े ही रंगदारी भरे लहजे में इन्होंने वहां टेंक फुल करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने एंबुलेंस वाहन देखकर पेट्रोल टैंक फुल कर दिया। इसके बाद जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल के पैसे मांगे तो युवक गुंडागर्दी दिखाने लगे और किसी पटेल का नाम लेकर कहने लगे की वह पुराना बदमाश है और हम उसके आदमी हैं इसलिए हफ्ता समझ के पेट्रोल भर दिया करो। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इस बात का विरोध किया तो युवा गाली गलौज करने लगे और उनमें से  दो युवकों ने चाकू और फरसानुमा हथियार निकाल लिया और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाने और लूटने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी। दो बदमाश वहां मौजूद लोगों की पिटाई के बाद भागने में सफल हो गए जबकि दो बदमाशों को पकड़ लिया गया और तत्काल पुलिस को बुलाकर उनके हवाले किया।तत्काल तिलवारा पुलिस को इस पूरी घटनाक्रम की सूचना दी पुलिस ने तत्काल मौके पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ा। थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने  अपने नाम मनीष पटेल उर्फ पिल्ले दूसरे ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू बताया इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह किसी बद्दू पटेल के लिए काम करते हैं और उसी के कहने पर यहां आए थे। इनके दो साथी फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। देखिये वीडियो


*चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर कर लें*

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » *जबलपुर पेट्रोल पंप पर हथियार लेकर पहुंचे बदमाशों की गुंडई पर जमकर हुई धुनाई दो को पुलिस ने पकड़ा, देखिये एक्सक्यूज वीडियो*