Download Our App

Home » Uncategorized » जबलपुर-भोपाल 3 घंटे का सफर हाई स्पीड फोरलेन मार्ग को मिली हरी झंडी

जबलपुर-भोपाल 3 घंटे का सफर हाई स्पीड फोरलेन मार्ग को मिली हरी झंडी

सडक़ परिवहन मंत्री से मंत्री राकेश सिंह की चर्चा का दिखा असर, अधिकारियों से चर्चा करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, नए मार्ग का सर्वे प्रारम्भ

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर और भोपाल के बीच नए हाई स्पीड मार्ग की आवश्यकता को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह लगातार प्रयासरत थे और पिछले दिनों भोपाल में हुए इंडियन रोड कांग्रेस के सम्मलेन में पधारे केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने जबलपुर के दो मार्गो पर चर्चा की थी। जिनमें पहला मार्ग जबलपुर से भोपाल के बीच में नया हाई स्पीड फोर लेन मार्ग और दूसरा लखनादौन रायपुर एक्सप्रेस-वे से जबलपुर को जोडऩे हेतु चर्चा हुई थी। इस पर केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने नए मार्ग की डीपीआर बनाने के निर्देश जारी कर दिए है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि प्रसन्नता की बात है कि जबलपुर से भोपाल के बीच नया हाई स्पीड फोर लेन मार्ग बनाए जाने हेतु केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के निर्देश पर डीपीआर हेतु आदेश जारी कर दिया है। आने वाले समय में डीपीआर के माध्यम से जबलपुर भोपाल के बीच शॉर्टेस्ट रोड के विकल्प की तलाश होगी और उसके उपरांत आगे की कार्यवाही शुरू होगी। श्री सिंह ने बताया लखनादौन रायपुर एक्सप्रेस-वे से जबलपुर को जोडऩे हेतु भी मंत्री श्री गडकरी ने निर्देश जारी किए है और इस मार्ग के विभिन्न विकल्पों हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में मार्ग के विकल्प पर विचार हुआ है और चार से पाँच वैकल्पिक मार्गों पर विस्तृत चर्चा हुई है।
बैठक में मंत्री श्री सिंह ने सुझाव दिया है कि एक्सप्रेस-वे से जबलपुर को जोडऩे हेतु यदि मार्ग को मंडला जिले से जोड़ा जाता है तो विशाखापत्तनम और रायपुर के लिए एक नया मार्ग उपलब्ध होगा और जनजातीय क्षेत्रों में विकास की धारा भी बहेगी। श्री सिंह ने कहा सभी विकल्पों पर चर्चा के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 

दिल्ली में भाजपा की जीत पर शहर में उत्साह की लहर, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों पर दिल्ली वासियों ने जताया विश्वास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जबलपुर-भोपाल 3 घंटे का सफर हाई स्पीड फोरलेन मार्ग को मिली हरी झंडी
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket