Download Our App

Home » जबलपुर » जबलपुर में भी बिकेंगी बीएसएनएल की 17 अरब की सम्पत्तियाँ: विजयनगर में 22 करोड़ के प्लाट पर लगना थी बोली,

जबलपुर में भी बिकेंगी बीएसएनएल की 17 अरब की सम्पत्तियाँ: विजयनगर में 22 करोड़ के प्लाट पर लगना थी बोली,

पहला ई-टेंडर हुआ, जबलपुर की 13 और सम्पतियों की लगेगी बोली, फैक्ट्री एक्सचेंज, सीटीओ कम्पाउंड भी सूची में शामिल

@रवीन्द्र दुबे

जबलपुर (जयलोक)। क्या आप उज्जैन में 19 अरब रुपए की सम्पत्ति लेना चाहते हैं या फिर जबलपुर में 17 अरब रूपये का शहरी प्लाट… यदि तैयार हैं तो बीएसएनएल से सम्पर्क करिए मप्र के विभिन्न शहरों में 52 सम्पत्तियों को भारत सरकार बेच रही है। इसकी नीलामी होंगी, वो भी ई-टेंडर से। अकेले मप्र में ही 47 अरब रुपए से ज्यादा की सम्पत्ति बेचकर भारत सरकार कमाई करने करने वाली है।-

केंद्र की मोदी सरकार देश भर में बीएसएनएल की सम्पत्तियों को बेचकर भारत सरकार 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली है। स्मरण रहे 2021 में सोशल मीडिया पर एक सूची आयी थी जिसमें देश भर की भारत संचार निगम लिमिटेड की सम्पत्तियों का मूल्यांकन किया गया था। उस सूची के साथ बीएसएनएल कर्मचारी संगठन आरोप लगा रहे थे कि केंद्र सरकार बीएसएनएल को बेच रही है। वह अधूरा सच था। अब अधिकारिक तौर पर बीएसएनएल ने एक सूची अपने पोर्टल पर पोस्ट की है। जिसे ‘ऐसेस्ट मोनेटाइज’ का नाम दिया गया है।
पहली खेप में 50 से अधिक सम्पतियों का ई-टेंडर भी हो गया है। 16 मई से ऑफर मांगे गए थे जिनको आर्थिक मूल्यांकन के बाद अधिकृत किया गया था, उन्होंने 1 जुलाई को बोली भी लगा दी है। उनके ऑफर को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जबलपुर की जिस सम्पत्ति को नीलामी में रखा गया था वह विजय नगर में है। प्लाट नंबर 701 से 726 तक है। जिसमें 1 करोड़ की इएमडी देकर बोली लगाना थी। 61 हजार वर्गफुट की क़ीमत 22 करोड़ रुपए थी इसके ऊपर ही बोली लगाना थी। इसी के साथ शहडोल में भी 4 करोड़ की सम्पति बेचीं जा रही थी। इस सूची के साथ ही बीएसएनएल के पोर्टल पर पूरे देश भर की सम्पतियों की जानकारी दे दी गईं है। अब उनको अलग अलग बेचा जाएगा।
जबलपुर की 13 प्रॉपर्टी का आकशन होना तय
अगले दौर में मप्र की 57 और जबलपुर की 13 प्रॉपर्टी का आकशन होना तय है। मप्र में उज्जैन के भारतपुरी में 7 लाख वर्ग मीटर का प्लाट है जिसकी न्यूनतम दर 19 अरब से ज्यादा है। इसके बाद जबलपुर के राइट टाउन में बीएसएनएल की फैक्ट्री की लगभग 5 लाख वर्ग मीटर जमीन और भवन को नीलाम करने का प्लान है।
बाजार भाव से नहीं कलेक्टर दर से होगी बिक्री
राइट टाउन का टी एन्ड डी सर्किल, एकचेंज, मिलौनीगंज एक्सचेंज, बीएसएनएल का सीटीओ कम्पाउंड, सिविल लाइन का संचार भवन, आवासीय परिसर, विजय नगर कृषि उपज मंडी के प्लाट बेचे जाना हैं। बीएसएनएल की संपत्तियों को बेचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीएसएनएल कर्मचारियों के संगठन लगातार विरोध करते रहे लेकिन सरकार सम्पत्तियों को बेचकर खजाना भरना चाहती है। उनका आरोप है कि बाजार भाव कई गुना ज्यादा है। शर्तों को इतना कठिन रखा गया है कि कुछ खास औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाया जा सके। हम सब जानते है न्यूनतम दर कलेक्टर दर पर तय की गईं हैं जबकि बाजार भाव 3 गुना से ज्यादा है, इसका सीधा मतलब है कुछ खास बड़े घराने ही बोली बोलने के पात्र होंगे। वे न्यूनतम दर से कुछ ज्यादा में सबसे बहुमूल्य सम्पत्ति के हकदार हो जाएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जबलपुर में भी बिकेंगी बीएसएनएल की 17 अरब की सम्पत्तियाँ: विजयनगर में 22 करोड़ के प्लाट पर लगना थी बोली,
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket