Download Our App

Home » News » जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे स्थिति का किया आकलन, दोनों पक्षों को दी जा रही समझाईश

जबलपुर जय लोक। गुरुवार की देर शाम जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले आजाद चौक पर अचानक कुछ विघ्नसंतोषी तत्वों द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलने की कोशिश की गई। आजाद चौक संवेदनशील क्षेत्र है और यहां पर मस्जिद और मंदिर आमने-सामने है नमाज एवं आरती के बाद कुछ लोगों के द्वारा की गई नारेबाजी के कारण माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और दोनों पक्षों के लोगों ने द्वारा एक दूसरे के ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए ।

प्रथम चरण में ही मौजूद पुलिस प्रशासन ने हिंसक घटना पर उतारू लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके की ओर रवाना हुए। प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार विवाद डीजे बजाने पर शुरू हुआ था जिसके बाद एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की रेलिंग तोड़ दी हालांकि इस बात की पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई है लेकिन प्रशासन ने इस बात को अपनी जांच के दायरे में रखा है।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में जय लोक से बताया कि घटना के बाद स्थिति अभी नियंत्रण में है। घटना के मूल कारण और दोषियों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जय लोक को बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त संवेदनशील स्थान पर तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। यह संवेदनशील स्थान है यहां पर मंदिर और मस्जिद आमने-सामने है। दोनों ही धार्मिक स्थल पर आरती और नमाज का कार्यक्रम चल रहा था जिसके बाद अचानक स्थिति बिगड़ी। मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने तत्काल हिंसक स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थर बाजी की है इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है पुलिस उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा
best news portal development company in india

Top Headlines

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे स्थिति का किया आकलन, दोनों पक्षों को दी जा रही समझाईश जबलपुर जय लोक।

Live Cricket