Download Our App

Home » अपराध » जबलपुर सहित कई जगहों पर जीएसटी का छापा, शहर के तीन व्यापारियों के यहां हो रही दस्तावेजों की जाँच

जबलपुर सहित कई जगहों पर जीएसटी का छापा, शहर के तीन व्यापारियों के यहां हो रही दस्तावेजों की जाँच

जबलपुर (जयलोक)। जीएसटी टीम के छापे से आज व्यापारियों में हडक़ंप मचा हुआ है। जबलपुर सहित कई शहरों में आज जीएसटी टीम ने एक साथ छापा मारा। यह छापे जबलपुर, पांढुर्णा सहित छत्तीसगढ़ के रायपुर में मारे गए हैं इन जगहों पर करोड़ों की जीएसटी चोरी की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल तो टीम द्वारा छापे की कार्रवाही जारी है और दस्तावेजों की जाँच की जा रही है।
शहर में जीएसटी की टीम ने बल्देवबाग स्थित कॉपर व्यापारी खंडेलवाल ट्रेडर्स पर छापा मारा। टीम ने अपंजीकृत-अघोषित कॉपर वायर बरामद किया है। विजय नगर के कचनार क्लब एंड रिजॉर्ट को भी टटोला। बलदेव बाग के आरांश एग्रोटेक में इनपुट टैक्स के्रडिट का लाभ लिया जा रहा था। फर्जी बिल के सहारे इनपुट टैक्स के्रडिट लिए जाने की खबर है। जिसकी पुष्टि होना बाकी है।
पांढुर्णा के कुनाल इंडस्ट्रीज पर छापे में बिक्री-खरीद दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर और प्रोडक्शन संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। उधर रायपुर के आनंदम निवासी इस्पात इंडिया के संचालक विनोद सिंगला जो सिलतरा स्थित इस्पात इंडिया के संचालक हैं और एमएस पाइप निर्माण के प्रतिष्ठानों पर भी जांच जारी है। इसके अलावा अरविंद अग्रवाल सिग्नेचर होम्स, मैग्नेटो मॉल के पीछे आनंदम निवासी रवि बजाज के घर के साथ ओम स्पंज के ठिकानों पर भी रेड की खबर है।

करोड़ों की टैक्स चोरी की संभावना

बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर आज छापे मारे गए हैं उनके खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों के बाद आज छापे मारे गए। टीम को उम्मीद है कि बड़ी टैक्स चोरी उजागर होगी।

प्रधानमंत्री ने चीता संरक्षण प्रगति पर खुशी जाहिर की कहा भारत कई चीतों का घर: मोदी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जबलपुर सहित कई जगहों पर जीएसटी का छापा, शहर के तीन व्यापारियों के यहां हो रही दस्तावेजों की जाँच
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket