Download Our App

Home » News » जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी आसमानी उड़ान की दास्तान

जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी आसमानी उड़ान की दास्तान

 

लखपति दीदी को अब करोड़पति बनने का लक्ष्य बनाना चाहिए – प्रीति यादव

भोपाल (जयलोक)।आजीविका दीदियों में शामिल महिलाओं का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब उनके जिले की कलेक्टर उनकी सफलता की कहानी को सुनने की उत्सुकता और उत्साह वर्धन करने हेतु उनके साथ नीचे जमीन पर बैठकर ही उनसे आत्मीय चर्चा करने लगी और उनकी सफलता की कहानी को ध्यान से सुना। यह वाक्य आज आगर मालवा जिले मैं देखने को मिला जहां जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने आजीविका मिशन से जुड़ी समूह महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरक कहानियों को सुना। खास बात यह रही कि महिलाओं से संवाद के दौरान कलेक्टर स्वयं जमीन पर बैठ गईं और उनके लखपति बनने की दास्तां बड़े ध्यान से सुनी।

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक महिलाओं को समूह से जोडऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदियों को अब करोड़पति बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढऩा चाहिए और निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए।

कलेक्टर श्रीमती यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  बी.एस. सोलंकी ने आगर विकासखंड के ग्राम पालखेड़ी एवं तानोडिया का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  राजीव गुप्ता, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन  संजय सक्सेना, जिला प्रबंधक मुकेश पवार, आजीविका मिशन के ब्लॉक सदस्य यशवंत मेवाड़ा, रिजवान खान, भरत शोभाकर सहित अन्य अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अमला उपस्थित रहा।
कलेक्टर श्रीमती यादव ने अपने भ्रमण की शुरुआत ग्राम पालखेड़ी से की। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पशु आहार निर्माण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण प्रक्रिया को देखा तथा उत्पाद की गुणवत्ता और पैकेजिंग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। महिलाओं ने बताया कि बैंक ऋण के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और कई महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर लोक अधिकार केंद्र संचालित करने वाली महिलाओं ने भी अपने कार्यों की जानकारी कलेक्टर को दी। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम तनोडिया का भ्रमण किया, जहां महिलाओं द्वारा निर्मित वॉशिंग उत्पाद, अगरबत्ती, घी, साड़ी सहित अन्य उत्पादों का निरीक्षण किया। महिलाओं ने बताया कि वॉशिंग उत्पादों के अलावा समूहों द्वारा दाल निर्माण, चूड़ी निर्माण सहित कई गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने उत्पादों की मार्केटिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए महिलाओं को उपयोगी सुझाव भी दिए। महिलाओं ने बताया कि वे बैंक सखी, ड्रोन सखी, बीमा सखी एवं कृषि सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत फलों के बगीचे भी तैयार किए गए हैं। गत वर्ष गेहूं उपार्जन कार्य में जुड़े समूहों की महिलाओं ने भी अपनी गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया।

 

 

दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी आसमानी उड़ान की दास्तान
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket