Download Our App

Home » दुनिया » जयपुर में सीजेआई ने किया खुलासा बोले मेरे नाम से नाइजीरिया में बनीं फर्जी साइट्स

जयपुर में सीजेआई ने किया खुलासा बोले मेरे नाम से नाइजीरिया में बनीं फर्जी साइट्स

जयपुर। साइबर सिक्योरिटी- अवेयरनेस, प्रोटेक्शन, एंड इंक्लूसिव एक्सेस टू जस्टिस विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत ने डिजिटल सुरक्षा और न्याय प्रणाली के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इस दौरान सीजेआई ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह स्वयं और उनका परिवार भी साइबर अपराधियों के निशाने पर रहा है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि नाइजीरिया में उनके नाम पर फर्जी वेबसाइट्स बनाई गईं और उनके परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए। सीजेआई सूर्य कांत ने बताया कि उन्हें लगभग हर दूसरे दिन अपने नाम पर बनी नई फर्जी साइट्स के बारे में पता चलता है। इन फर्जी साइट्स के जरिए उनकी बहनों और उनकी बेटियों जैसे युवा वकीलों को मैसेज भेजे गए। उन्होंने इस स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ये फर्जी गतिविधियां मुख्य रूप से नाइजीरिया से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल क्रांति ने जहां गवर्नेंस, सेवाओं और संचार को सुगम बनाया है, वहीं इसके खतरों से भी निपटने की तत्काल आवश्यकता है। सीजेआई ने कड़े लहजे में यह भी स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान मौजूद नहीं है, इसलिए आम जनता को ऐसे दावों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना नागरिक शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए और सभी संस्थानों को एक समन्वित भागीदार के रूप में मिलकर काम करना चाहिए। इसी कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए राज्य में एक स्पेशल साइबर कोर्ट बनाने का ऐतिहासिक ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक के विस्तार के साथ साइबर अपराध की चुनौतियां बढ़ी हैं, जिनसे निपटने के लिए विशेष न्यायिक ढांचे की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विशेष अदालत से न केवल मामलों के निपटान में तेजी आएगी, बल्कि जनता में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

पश्चिम बंगाल में सीएए की तैयारी, केंद्र ने गठित की समिति, अब सीधे मिलेगी भारतीय नागरिकता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » जयपुर में सीजेआई ने किया खुलासा बोले मेरे नाम से नाइजीरिया में बनीं फर्जी साइट्स
best news portal development company in india

Top Headlines

जल संकट को लेकर विधायक विश्नोई और मंत्री विजयवर्गीय के बीच झड़प

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Live Cricket