
जय हिंद सभा में राहुल प्रियंका की गैरमौजूदगी खली, कांगे्रस के दिग्गज नेता मंच पर रहे मौजूद
जबलपुर (जयलोक)। सैनिकों के सम्मान में आज कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई जय हिंद सभा में कांग्रेस नेताओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। पूर्व मेंं इस आयोजन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आगमन की बात कही जा रही थी लेकिन उनका आगमन रद्द होने के बाद कार्यकर्ता जरूर निराश नजर आये। आज कांग्रेस के मुख्य आयोजन में वरिष्ठ कांगे्रस नेताओं का जमावड़ा लगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया तथा अरुण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने मंच के बजाय वरिष्ठ नागरिकों के बीच बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही कमलनाथ ने देवी अहिल्या बाई और सेना को मंच से प्रणाम किया।
मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर जबलपुर में एक भव्य और प्रेरणादायक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘जय हिन्द सभा’ न केवल राष्ट्रप्रेम का उत्सव बनी बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का एक अनूठा मंच भी बना। यह सभा कांग्रेस पार्टी की देश की आन, बान और शान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
‘जय हिन्द सभा’ का आयोजन भारतीय सेना के शौर्य, समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के लिए किया गया जिसमें देश के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। साथ ही इस आयोजन ने कांग्रेस पार्टी के उस संकल्प को रेखांकित किया जिसमें राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। इस सभा के माध्यम से कांग्रेस ने न केवल सशस्त्र बलों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की बल्कि आम जनता को भी राष्ट्रहित में एकजुट होने का आह्वान किया गया। यह आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम भी बना।
जबलपुर को आयोजन का केंद्र इसलिए बनाया गया क्योंकि जबलपुर के सुरक्षा संस्थानों में बने शास्त्रों का उपयोग भारतीय सेवा द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमले में किया गया। वहीं भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण संस्थानों का भी जबलपुर गढ़ है।

पूर्व सैनिक भी रहे मौजूद
कांग्रेस के आयोजन सेना के कई पूर्व अधिकारी और सैनिक भी मौजूद रहे। इन सभी को सम्मान के साथ मंच पर बैठाला गया।

दिग्विजय सिंह दर्शक दीर्घा में बैठे रहे
पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह भी सम्मिलित हुए लेकिन दिग्विजय सिंह मंच पर नेताओं के साथ नहीं बैठे बल्कि दर्शन दीर्घा में जाकर बैठे रहे, जब उनका नाम पुकारा गया तो उन्होंने अपना भाषण दिया और वापस फिर अपनी जगह जाकर बैठ गये।

जल्दी चले गए कमलनाथ
कांग्रेस के संयोजन में कमलनाथ में कांग्रेस के मुख्य आयोजन को लेकर तो कुछ कहा नहीं। लेकिन वह प्रदेश और देश की भाजपा की सरकार की आलोचना ही अपने भाषण में करते नजर आए। उनका भाषण समाप्त हुआ तब जैसे ही विवेक तन्खा का नाम बोलने के लिए पुकारा गया तो कमलनाथ मंच से उठकर अपने बेटे नकुलनाथ के साथ वापस लौट गए उन्हें शायद जल्दी वापस लौटना था।
Author: Jai Lok







