Download Our App

Home » News » जल संकट को लेकर विधायक विश्नोई और मंत्री विजयवर्गीय के बीच झड़प

जल संकट को लेकर विधायक विश्नोई और मंत्री विजयवर्गीय के बीच झड़प

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आड़े हाथों लिया। श्री विश्नोई ने आरोप लगाया कि जबलपुर में माँ नर्मदा के होने के बावजूद जनता प्यासी है और अधिकारी फाईलों में झूठी योजनाएं दिखाकर सरकार को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के दबाव में अधिकारियों ने फाइलों पर तो योजनाओं को पूरा दिखाया लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। विधायक ने आरोप लगाया कि कई इलाकों में कर्मचारी तक तैनात नहीं हैं और जनता के बीच सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विकास का दावा नहीं हैं बल्कि लूट का एक नया रास्ता खोला दिया गया है।

मंत्री बोले विधायक अपनी जानकारी दुरुस्त करें

विधायक अजय विश्नोई के तीखे तेवर देखते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधायक को अपनी जानकारी दुरूस्त करना चाहिए। सरकार द्वारा जारी योजनाएं चल रही हैं और पर्याप्त पानी सप्लाई हो रहा है। मंत्री विजयवर्गीय ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि शहर के अंदर डबल सिस्टम के जरिए पानी सप्लाई हो रहा है साथ ही माँग से 28 फीसदी अधिक पानी दिया जा रहा है। इस पर वियजवर्गीय ने यह भी कहा कि निकायों द्वारा समय पर बिजली बिल और जनप्रतिनिधियों के द्वारा अड़ंगा लगाया जाता है।

विधायक बोले मंत्री जी को कम है जानकारी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपों को लेकर सरकार का जब बचाव करना चाहा  तब विधायक अजय विश्नोई और भडक़ गए और कहा कि मंत्री जी को जानकारी कम है। अजय विश्नोई ने कहा कि पुरानी योजनाओं और प्लॉनिंग पर कुछ काम नहीं हुआ अधिकारी केवल नई योजनाओं की बातें करके गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सदन में सवाल पूछा कि अगर पर्याप्त पानी है तो जनता क्यों परेशान हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को नलकूप बंद करा देना चाहिए। इस पर विधायक विश्नोई ने कहा कि नलकूप को बंद कराना सरकार की जिम्मेदारी है विधायक की नहीं।

विधायक अजय विश्नोई और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच लंबे समय तक नोंकझोंक चलती रही। इसके बाद मंत्री विजयवर्गीय बोले वह विधायक की चिंताओं को समझते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जबलपुर की जल समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करना होगा।

 

सिहोरा कांड में 49 लोग गिरफ्तार, पथराव के बाद तनाव, पुलिस ने छोड़े आंसु गैस के गोले, विधायक के भाई भी पथराव के शिकार बने, हिंदूवादी संगठनों ने थाने के सामने किया हनुमान चालीसा का पाठ

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जल संकट को लेकर विधायक विश्नोई और मंत्री विजयवर्गीय के बीच झड़प
best news portal development company in india

Top Headlines

जल संकट को लेकर विधायक विश्नोई और मंत्री विजयवर्गीय के बीच झड़प

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Live Cricket