Download Our App

Home » दुनिया » जहाँ कांग्रेस के दिमाग का ताला बंद होता है, वहाँ हमारा काम शुरू होता है

जहाँ कांग्रेस के दिमाग का ताला बंद होता है, वहाँ हमारा काम शुरू होता है

सिलचर। असम के सिलचर में पीएम मोदी ने शनिवार को 24 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने असम की बराक घाटी की अहमियत पर बात करते हुए कहा, सिलचर को बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है। ये वो जगह है, जिसने भाषा, संस्कृति को मिलाकर एक विशेष पहचान बनाई है। बराक नदी के उपजाऊ मैदानों, यहां के चाय बागानों ने यहां के किसानों, व्यापार मार्गों और शिक्षा संस्थानों को हमेशा प्रेरित किया है। ये क्षेत्र असम ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर पूर्व और पश्चिम बंगाल से जोड़ता है। बराक घाटी के इस क्षेत्र को 21वीं सदी में और मजबूत करने के लिए आपके बीच आया हूं।
बराक घाटी से दक्षिण पूर्व एशिया के बड़े बाजार का रास्ता खुलेगा- प्रधानमंत्री ने कहा, आज करीब 24 हजार करोड़ रुपये के सिलचर-शिलॉन्ग कॉरिडोर का भूमि पूजन हुआ है। जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद हो जाता है, वहां हमारा काम शुरू हो जाता है। ये उत्तर पूर्व का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाई स्पीड कॉरिडोर होगा। इस कॉरिडोर से सिलचर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब राज्य कनेक्ट होने वाले हैं। इन तीनों राज्यों से आगे बांग्लादेश और म्यांमार है और इनके आगे दक्षिण पूर्व एशिया का विशाल बाजार है। ये घाटी उज्जवल भविष्य से जुडऩे का आज शिलान्यास कर रही है। इसका फायदा असम सहित पूरे उत्तर पूर्व के किसानों को होगा।

 

डॉक्टर की बंद दुकान में मिला आंगनबाड़ी का राशन, 140 बोरी सरकारी राशन जप्त

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » जहाँ कांग्रेस के दिमाग का ताला बंद होता है, वहाँ हमारा काम शुरू होता है
best news portal development company in india

Top Headlines

एक ही छत के नीचे लोक अदालत में हो रहा समाधान, नेशनल लोक अदालत में सालों से अटके प्रकरणों का हो रहा निराकरण

जबलपुर (जयलोक)। लंबे इंतजार के बाद आज शहर में नेशनल लोक अदातल का आयोजन किया गया है। जिसमें एक ही

Live Cricket