Download Our App

Home » News » जीतू पटवारी के भाई के मोबाइल से खुला अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क, हिरासत में ले सकती है पुलिस

जीतू पटवारी के भाई के मोबाइल से खुला अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क, हिरासत में ले सकती है पुलिस

भोपाल/इंदौर (जयलोक)। इंदौर में सट्टा मटका केस की जाँच में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस नाना पटवारी को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। नाना के मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के जरिए इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क के तार दुबई तक जुडऩे का खुलासा हुआ है। डिजिटल सबूतों से उजागर हुए अंतरराष्ट्रीय तार- पुलिस पड़ताल के दौरान नाना पटवारी के मोबाइल से 2 ऑनलाइन सट्टा एप की जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि नाना ने क्रिकेट बेटिंग के लिए सौम्य प्रीत शिंदे से आईडी ली थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था। इन्हीं तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस मनीष पमनानी, पिंकेश माहेश्वरी और बंटी असरानी जैसे प्रमुख सट्टेबाजों के कनेक्शन तक पहुंची है।
दुबई और अन्य देशों से संचालित हो रहा नेटवर्क
इंदौर डीसीपी जोन 2 नरेंद्र रावत के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच के बाद सट्टेबाजी गिरोह का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। इस गिरोह के कई सदस्य सीधे दुबई और अन्य विदेश आधारित सट्टेबाजों के संपर्क में थे। विदेशी बुकिया एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा एप और वेबसाइट के लिंक भारत में सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचाते थे।
पुलिस की कार्रवाई में 3 नए आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए राजेंद्र नगर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राहुल निंबोला जो राजेंद्र नगर का निवासी है, सौम्य प्रीत शिंदे जिसने नाना पटवारी तक एप और आईडी पहुंचाई थी, तथा धर्मेंद्र खींची जो रावजी बाजार क्षेत्र का निवासी है, शामिल हैं। पुलिस धर्मेंद्र खींची और राहुल निंबोला के विदेशी सट्टेबाजों से संबंधों के अलावा जूनी इंदौर क्षेत्र के किक्का के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
12 आरोपी गिरफ्तार और सख्त धाराएं जोड़ी गईं
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों पर जुआ अधिनियम के साथ बीएनएस की संबंधित धाराओं, संगठित सट्टा संचालन और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

12वीं के  छात्र के बैग से निकली रिवाल्वर, संदीपनी स्कूल का मामला रिवाल्वर देने वाला गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जीतू पटवारी के भाई के मोबाइल से खुला अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क, हिरासत में ले सकती है पुलिस

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!