Download Our App

Home » जबलपुर » जेल प्रहरी के जन्मदिन पर बंदी ने दी पार्टी, रेस्टारेंट में देर रात तक झलके जाम, जेल अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल

जेल प्रहरी के जन्मदिन पर बंदी ने दी पार्टी, रेस्टारेंट में देर रात तक झलके जाम, जेल अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल

जबलपुर (जयलोक)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में जेल प्रहरियों और कैदियों के बीच याराना किसी से छुपा नहीं हैं। रह-रहकर कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें जेल से बाहर निकलने पर कैदियों ने जेल प्रहरियों की आर्थिक मदद की है। लेकिन अब जो मामला सामने आया है  उसमें जेल से बाहर निकले एक कैदी ने जेल प्रहरी को उसके जन्मदिन पर पार्टी दी। इस पार्टी में ना सिर्फ जेल प्रहरी शामिल हुए बल्कि जेल अधिकारी भी जाम पर जाम झलका रहे थे।
कहा जा रहा है कि आजाद हिन्द खंड के प्रभारी शीर्ष अफसर कुलदीप सिंह ठाकुर की जन्मदिन पार्टी बुधवार रात को एक रेस्टारेंट में मनाई गई। यह पार्टी जेल से बाहर आए एक शातिर बदमाश ने आयोजित की थी। यह पार्टी शहर के एक नामचीन रेस्टारेंट में आयोजित की गई थी। पार्टी में जेल अधिकारियों के अलावा जेल प्रहरी और उनके खास जेल से रिहा हुए कैदी भी शामिल रहे। इसमें बंदी राजा पांडे, विशाल दरोगा, सोनिया मनोहर सहित अन्य तीन ऐसे बंदी शामिल थे, जो नई जेल के बताए गए हैं।

रात 11 बजे तक चली पार्टी

बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी रात 11 बजे तक चली और कैदी, जेल अधिकारी प्रहरियों ने जमकर जाम झलकाए। इस दौरान खंड प्रभारी कुलदीप के जन्मदिन का केक भी काटा गया है। केक काटने के बाद जाम का दौर चला है। वहीं कुछ जेल अधिकारी कर्मचारी ऐसे थे जो कैदियों के साथ पार्टी मनाए जाने के डर से पार्टी से वापस चले गए।

जेल अधिकारियों को भी नहीं पता कहा दी पार्टी

इस संबंध में जेल अधिकारी भी इस से इंकार कर रहे हैं कि कुलदीप ठाकुर की पार्टी किसी रेस्टारेंट में आयोजित की गई है। उनका कहना है कि ना तो उन्हें स संबंध में कोई जानकारी है और ना हीं यह पता है कि कौन सा कैदी किस अधिकारी कर्मचारी का खास है।

इनका कहना है

जेल अधिकारी का जन्मदिन तो था लेकिन उनकी यह पार्टी किसने और कहां दी इसकी जानकारी नहीं हैं।
मदन कमलेश, जेलर

 

झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद, एक घायल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जेल प्रहरी के जन्मदिन पर बंदी ने दी पार्टी, रेस्टारेंट में देर रात तक झलके जाम, जेल अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल