Download Our App

Home » अपराध » जेल में गाँजा ले जाते पकड़े गए दो प्रहरी सात पर हो चुकी कार्रवाही, फिर भी नहीं दिख रहा भय

जेल में गाँजा ले जाते पकड़े गए दो प्रहरी सात पर हो चुकी कार्रवाही, फिर भी नहीं दिख रहा भय

जबलपुर (जयलोक)
जेल में गाँज और अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई करने का खेल लगातार जारी है। खास बात यह है कि इस मामले में पूर्व में सात जेल प्रहरियों पर कार्रवाही की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी जेल प्रहरियों में इसका भय नहीं दिख रहा है। ताजा मामला कल रात सामने आया जब फिर से दो जेल प्रहरी गाँजा और तम्बाकू लेकर जेल में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन जेल प्रबंधन को इसकी भनक लगने पर दोनों ही जेल गेट पर तलाशी ली गई और दोनों के पास से गाँजा और तम्बाकू बरामद किया गया। जेल प्रबंधन ने इस मामले में एक जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है तो दूसरे को नोटिस देकर कार्रवाही की जा रही है।
जेलर मदन कमलेश ने बताया कि रात दस से दो बजे की ड्यूटी में प्रहरी राजेश गुर्जर और राजेन्द्र राठौर जेल के भीतर गांजा और तम्बाखू लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना पहले ही जेल प्रबंधन को मिल गई थी। यह पता चलते ही शनिवार रात जेल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। जेल प्रहरी राजेश गुर्जर और राजेन्द्र राठौर की रात दस बजे से दो बजे तक ड्यूटी थी। दोनों जेल के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, जहां उनकी तलाशी ली गई। पहले तो उनके कपड़ों की जांच की गई, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी, तो राजेन्द्र के जूते के सोल में गांजा छिपा मिला। वहीं राजेश के मोजे में तंबाकू व सिगरेट भरी थी। दोनों से गांजा और तंबाकू जब्त कर ली गई। मामले में राजेन्द्र के खिलाफ  जहां सिविल लाइंस थाने में एफआईआर कराने के साथ उसे निलंबित कर दिया गया, वहीं राजेश को शो काज नोटिस जारी किया गया है।
दस दिन पहले भी पकड़े गए थे दो लोग
14 जून को शाम 6 से 10 ड्यूटी में प्रहरी मुकेश फुंडे और सुशील खेमरिया को पकड़ा गया था। गेट पर जांच की गई, तो मुकेश के पास गांजा समेत तंबाकू की सात पुडिय़ा, दो पैकेट सिगरेट और गुटखा रखा मिला, वहीं सुशील के पास से दो पैकेट तंबाकू मिली। यह सामान दोनों प्रहरी बंदियों के लिए जाए थे।
इनका कहना है
कल रात दो प्रहरियों को गाँजा, तम्बाकू और सिगरेट ले जाते हुए पकड़ा गया है। जिनमें से एक को सस्पेंड कर दिया गया तो दूसरे को नोटिस जारी किया गया है।
मदन कमलेश, जेलर
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जेल में गाँजा ले जाते पकड़े गए दो प्रहरी सात पर हो चुकी कार्रवाही, फिर भी नहीं दिख रहा भय
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket