Download Our App

Home » अपराध » जेल से छूटे बदमाश ने दागी गोली, छुई खदान में पहुँचा था अवैध वसूली

जेल से छूटे बदमाश ने दागी गोली, छुई खदान में पहुँचा था अवैध वसूली

जबलपुर (जयलोक)।  गढ़ा के छुई खदान इलाके में बीती रात जेल से जमानत पर छूटे एक बदमाश ने फिर अपराधिक वारदात को अंजाम दिया। यहां अवैध वसूली को लेकर एक बदमाश ने हवाई फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीडि़त को धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं पीडि़त ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई है। गढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम शब्बू खान है जो कुछ दिनों पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। शब्बू ने छुई खदान में रहने वाले दीपू पटेल से रूपयों की माँग की थी। रूपये ना देने पर आरोपी ने अपने तीन साथियों अतुल, अंशुल और बल्लू के साथ मिलकर कल रात दीपू का रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच करते हुए हवाई फायर किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी अपनी मोटर साइकिलों से भाग निकले। दीपू ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में की। जिसके बाद गढ़ा पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अवैध वसूली को लेकर गोली चलाने की घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें आरोपी गोली चलाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

कई मामलों में है आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी शिब्बू कई मामलों में लिप्त रह चुका है। कई बार जेल जा चुका है लेकिन इसके बाद भी आरोपी की हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कुछ दिनों पूर्व जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर अपराधिक वारदात को अंजाम दिया है।

 

पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जेल से छूटे बदमाश ने दागी गोली, छुई खदान में पहुँचा था अवैध वसूली
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket