Download Our App

Home » अपराध » जॉनसन स्कूल के खिलाफ भडक़ा लोगों का गुस्सा, फीस ना देने पर छात्रा को परीक्षा से किया वंचित

जॉनसन स्कूल के खिलाफ  भडक़ा लोगों का गुस्सा, फीस ना देने पर छात्रा को परीक्षा से किया वंचित

जबलपुर (जयलोक)। नर्मदा रोड स्थित जॉनसन स्कूल की मनमानी से एक छात्रा दसवीं बोर्ड परीक्षा देने से वंचित हो गई। यह सबकुछ फीस ना देने के कारण हुआ। फीस ना देने पर छात्रा को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया।

छात्रा ने स्कूल प्रबंधन से काफी मिन्नतें की, अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, लेकिन इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा। इस घटना के बाद छात्रा के अभिभावकों का गुस्सा जमकर भडक़ा और उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।  छात्रा का कहना है कि दसवीं के अंगे्रजी के पेपर के दौरान स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा केन्द्र में घुसने नहीं दिया। छात्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने फीस ना देने की बात को लेकर उसे घर भेज दिया। घर पहुँचकर जब छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोग स्कूल पहुँच गए और स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ करने और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

मामला अब शिक्षा विभाग के संज्ञान में है, जहाँ परिजन स्कूल के खिलाफ  सख्त कार्रवाई और छात्रा के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं।
नहीं दिया परीक्षा प्रवेश पत्र- स्कूल प्रबंधन ने एन मौके पर छात्रा को परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं दिया। मामले की जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मिली और वे भी स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप स्कूल में ताला जड़ दिया।

 

 

जबलपुर में बनेगा 600 बेड का केंसर का प्रदेश का सबसे बड़ा उपचार केंद्र

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जॉनसन स्कूल के खिलाफ भडक़ा लोगों का गुस्सा, फीस ना देने पर छात्रा को परीक्षा से किया वंचित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket