Download Our App

Home » News » जो माता पिता की कदर करता है सही मायनों में वह है इंसान-डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी ईद-उल-फित्र पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

जो माता पिता की कदर करता है सही मायनों में वह है इंसान-डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी ईद-उल-फित्र पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

जबलपुर (जयलोक)। ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई, जहाँ मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों लोगों ने नमाज पढक़र एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुलिस की निगरानी में पूरा आयोजन सकुशल संपन्न हुआ, वहीं लोगों ने विश्व शांति और भाईचारे के लिए दुआ की। मुस्लिम समुदाय ने काशी की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए अमन, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। एक महीने के रोज़ों के बाद मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल बना हुआ है।
रानीताल ईदगाह में मुफ्ती ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी ने मुस्लिम बंधुओं को संबोधित किया। मौलाना डॉ. मुशाहिद रजा कादरी साहब ने अपनी तकरीर में कहा कि हर इंसान का पहला फर्ज अपने माता पिता की इज्जत करना और उनकी खिदमत करना है। माता पिता ही वह जरिया हैं जिनकी बदौलत इंसान इस दुनिया में आता है और उसे अल्लाह की इबादत करने का मौका मिलता है। जो व्यक्ति अपने माता पिता की कदर करता है और उनकी खुशी का ख्याल रखता है, वही सच्चे मायनों में नेक इंसान कहलाने का हकदार है।

गले मिलकर दी मुबारकबाद

ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशी, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। जहां मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी, घर-घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा कीं, जबकि बच्चों में ईदी को लेकर खास उत्साह दिखा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और निगरानी के बीच पुलिस अधिकारियों ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मस्जिदों में सुबह से ही रोज़ेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और रमज़ान की बरकतों के लिए शुक्र अदा किया गया।

ईदगाह कला रानीताल में मुख्य कार्यक्रम

ईद के मौके पर ईदगाह कला रानीताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यहां मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश नमाज़ से पहले मुस्लिम समाज को संबोधित किया। इसके बाद सुबह ठीक 10:30 बजे नायब मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश सूफी जियाउल हक कादरी बुरहानी ईद की नमाज़ अदा कराई।

मोमिन ईदगाह गोहलपुर

मोमिन ईदगाह गोहलपुर में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। हाफिज मोहम्मद ताहिर साहब की इमामत में नमाज़ अदा हुई।

सदर ईदगाह और जामा मस्जिद

सदर ईदगाह में सुबह 9 बजे हाफिज कारी सुल्तान अशरफी ईद की नमाज़ अदा कराई गई। इसके बाद सदर जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे हाफिज सलीम की इमामत में ईद की नमाज़ अदा की गई।

गढ़ा ईदगाह

गढ़ा ईदगाह में सुबह 10 बजे हाफिज कारी मौलाना अमीर अशरफ  ईद की नमाज़ अदा कराई।

शिया जामा मस्जिद

शिया जामा मस्जिद ज़ाकिर अली फूटाताल में सुबह 10 बजे मौलाना हैदर मेहदी साहब की कयादत में ईदुल फित्र की नमाज़ अदा की गई।

बाजारों में रौनक, प्रशासन अलर्ट

ईद के मद्देनजर शहर के बाजारों में देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। कपड़े, सेवइयां, मिठाइयों और इत्र की दुकानों पर खासा उत्साह देखा गया। प्रशासन की ओर से ईदगाहों के आसपास सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। ईद-उल-फित्र भाईचारे, मोहब्बत और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया और घरों में सेवइयों की मिठास के साथ खुशियां साझा की जा रही हैं।

रानीताल ईदगाह पहुँचे जनप्रतिनिधि

रानीताल ईदगाह में नमाजियों को मुबारकबाद देने विधायक लखन घनघोरिया, मप्र युवा कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, कांगे्रस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

 

श्रीकृष्ण की नगरी पहुँची राष्ट्रपति मुर्मु ने मथुरा में 7 कोस की परिक्रमा शुरु की

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जो माता पिता की कदर करता है सही मायनों में वह है इंसान-डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी ईद-उल-फित्र पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज
best news portal development company in india

Top Headlines

सडक़ पर व्यापार को अतिक्रमण माना जायेगा हर हॉकर जोन व्यवस्थित किया जाएगा आयुक्त के निर्देश पर राजस्व वसूली के साथ अतिक्रमण भी हटवा रहा बाजार विभाग

जबलपुर (जय लोक)। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निदेर्शों पर बाजार विभाग करों की वसूली के साथ-साथ इन दिनों स्वच्छता पर

Live Cricket