Download Our App

Home » हादसा » झारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायलझारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

झारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायलझारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

कई अन्य के अभी भी फंसे होने की आशंका

रांची
झारखंड के देवघर जिले में रविवार को ढही दो मंजिला इमारत के मलबे में दबकर कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, देवघर शहर में सुबह करीब 6 बजे ढही इमारत के मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है। देवघर के सिविल सर्जन रंजन सिन्हा ने बताया कि छह लोगों को मलबे से निकाला गया और उन्हें यहां सदर अस्पताल लाया गया। उनमें से दो की मौत हो गई। एक अन्य महिला की मौत हो गई है। एक बच्चे सहित तीन अन्य का इलाज चल रहा है। देवघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ और लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, ‘देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं। बचाव कार्य जारी है। घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।
निशिकांत दुबे ने बताया कि 8 से 10 साल पहले श्रावणी मेले के दौरान ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी। तब से एनडीआरएफ की एक टीम देवघर में हमेशा तैनात रहती है। आज बचाव अभियान जल्दी शुरू होने की वजह यही है। वहीं, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि तीन लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » झारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायलझारखंड के देवघर में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल