
विपक्ष ने लगाए भुगतान के बदले कमीशन के आरोप
महापौर ने पेश किया विकास कार्य और भुगतान का आंकड़ा
जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम में आज साधारण सभा की बैठक में फिर विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में चर्चा ठेकेदारों के भुगतान पर आकर अटक गई। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जैसे ही कहा कि ठेकेदारों का भुगतान तीन से 6 माह में भुगतान कर दिया जाएगा। जिसके बाद कांगे्रस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इसलिए विकास कार्य अटके हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ठेकेदारों को भुगतान करने के एवज में भी कमीशन लिया जा रहा है। जो ठेकेदार कमीशन देने को तैयार होता है उसे भुगतान किया जा रहा है जो तैयार नहीं हो रहा उसका भुगतान अटका हुआ है। ऐसे में ठेकेदार भी काम आगे नहीं बढ़ रहे हैं। इस दौरान कांगे्रस पार्षदों ने नारेबाजी भी की।

महापौर ने रखी अपनी बात
विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए महापौर अन्नू ने कहा कि ठेकेदारों को शीघ्र ही भुगतान करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सदन में विकास कार्यों का आंकड़ा भी पेश किया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक 371 करोड़ के विकास कार्य किए गए हैं जिसमें इस वर्ष 85 करोड़ रूपय का भुगतान सिर्फ पीडब्ल्यूडी के कामों का हुआ है और 22 करोड़ का भुगतान बकाया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि विकास कार्य हो रहे हैं और ठेकेदारों का भुगतान भी हो रहा है।

Author: Jai Lok







