Download Our App

Home » दुनिया » डब्ल्यूसीआर की रेलवे कॉलोनी में मिली सर कटी लाश

डब्ल्यूसीआर की रेलवे कॉलोनी में मिली सर कटी लाश

कोटा। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके में रेलवे कॉलोनी के खंडहर क्वार्टर में एक महिला का शव मिला है। महिला के धड़ से सिर और हाथ अलग मिले है। एक कुत्ता महिला का हाथ मुंह में दबाकर भागता हुआ नजर आया, तब राहगीरों ने पुलिस में सूचना दी। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि रेलवे की कई क्वार्टर खाली है।
यहीं पर वंदना रहती थी। मेडिकल की टीम आई है डॉक्टर ने बताया है कि इसकी मौत तकरीबन 18 घंटे पहले हुई है और सर और हाथ दोनों धड़ से अलग है। अगर किसी ने सर काटा होता तो ब्लड प्रेशर काफी तेज होता है खून के निशान आसपास नजर आते ऐसा कुछ मिला नहीं है। महिला के परिजनों से बात की उन्होंने बताया कि यह अपने पति और मां पिता भाई सबसे अलग रहती है यही इस रेलवे के क्वार्टर में रहती है।
महिला का टीबी की बीमारी का इलाज चल रहा था। पुलिस के द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया- वंदना बेरवा (37) जिसका पीहर रंग तालाब इलाके में और ससुराल नयापुरा इलाके में है। यह महिला 12-13 सालों से अपने पति से अलग रह रही है। अपने माता-पिता से भी लडक़र अलग रह रही थी।

 

हाइवे पर बिक रही अवैध शराब, हो रहा देह व्यापार!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » डब्ल्यूसीआर की रेलवे कॉलोनी में मिली सर कटी लाश