Download Our App

Home » News » डिकासा, लॉर्ड ऑफ ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे। पुलिस ने रात एक बजे इन पबों पर दबिश दी। लेकिन खास बात यह है कि नियमों की अनदेखी कर देर रात तक शराब परोस रहे इन पबों पर कार्रवाही करने की बजाय पुलिस ने सिर्फ समझाईश देकर इन्हें छोड़ दिया। पुलिस चाहती तो इन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाही कर सकती थी।

लेकिन कार्रवाही ना करना यह दर्शाता है कि इन्हें फिर से कानून से खिलवाड़ करने का मौका दिया गया है। सीएसपी रितेश शिव के साथ पुलिस टीम दीनदयाल चौक स्थित डिकासा पब पहुँची थी यहां कुछ दिन पहले विवाद के बाद एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इसके बाद भी यहां देर रात तक शराब पार्टी चल रही है। यहां युवक युवती तेज आवाज डीजे में शराब के नशे में थिरकते हुए पाए गए। वहीं दूसरी कार्रवाही डीएससी बीएस गोठरिया की टीम ने बिलहरी रोड पर लार्ड ऑफ ड्रिंक पर की। यहां रात 12.17 बजे पहुँची पुलिस की टीम ने देखा कि सौ से अधिक युवक युवतियाँ शराब के नशे में झूम रहे हैं। पुलिस ने मैनेजर को रात 12 पब बंद करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

वहीं तीसरी कार्रवाही केंट सीएसपी उदयभान बागरी के नेतृत्व में की गई। टीम रात 12.45 बजे मदन महल स्थित ओपियम बार पहुँची थी। बार खुला था और लोग शराब पी रहे थे। जब शराब परोसने और डीजे संचालन की अनुमति के दस्तावेज माँगे गए तो पब मैनेजर के पास इसके कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद कार्रवाही ना करते हुए सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

 

समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » डिकासा, लॉर्ड ऑफ ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket