Download Our App

Home » दुनिया » डिपो में कम हो रहा डीजल, गैस टंकी की कालाबाजारी शुरू!

डिपो में कम हो रहा डीजल, गैस टंकी की कालाबाजारी शुरू!

जबलपुर (जय लोक)। दुनिया के दो देश ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध कर रहे हैं लेकिन इसका सीधा असर अब भारत की अर्थव्यवस्था और यहां की सुविधाओं पर पडऩे लगा है । देश के अन्य शहरों के साथ ही जबलपुर शहर भी इन प्रतिक्रियाओं से प्रभावित हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड के डिपो मैं लगातार डीजल खत्म होता जा रहा है। डीजल की नई खेप कब आएगी इस बारे में कोई भी जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। वहीं शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का हल्ला भी मचा हुआ है। इस प्रकार की शिकायते जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष पहँुच रही हैं।

3:30 बजे बंद कर देते है डिपो

सूत्रों के अनुसार अब डीजल सप्लाई को सीमित रखने के लिए पेट्रोलियम डिपो के समय अवधि में भी बदलाव किया गया है । कल से 3:30 बजे के बाद डिपो से सप्लाई देने का काम बंद कर दिया गया है।

कई पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म

पैट्रोल डीलर एसोसिएशन के जानकारी सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में स्थिति कठिन होती जा रही है। शहर के आसपास के कई पेट्रोल पंप में डीजल खत्म होने की जानकारी सामने आ रही है।

सरकारी दावा सब नियंत्रण में है

वही प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के सभी संबंधित अधिकारी इस बात का दावा कर रहे हैं कि अभी 10 12 दिन का पर्याप्त तेल का स्टॉक है और स्थिति सामान्य बनी रहेगी। जरूरत के हिसाब से सप्लाई को नियंत्रित किया जा रहा है लेकिन बंद नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर 2 दिन से गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप है। खासतौर पर कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कत है जिसके कारण होटल-रेस्टॉरेंट परेशान है।  जबलपुर की  घरेलू गैस सिलेंडर 1300 में बिक रहा है। हॉकर ब्लैक में सिलेंडर देने की बात कर रहा है। इस बारे में शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची है।

 

 

दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » डिपो में कम हो रहा डीजल, गैस टंकी की कालाबाजारी शुरू!
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket