Download Our App

Home » News » डॉ. हर्ष सक्सेना चुने गए अध्यक्ष

डॉ. हर्ष सक्सेना चुने गए अध्यक्ष

जबलपुर (जय लोक)।डॉ. हर्ष सक्सेना को न्यूरोसाइंस सोसाइटी जबलपुर के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। डॉ. सक्सेना ने न्यूरोसाइंस के क्षेत्र को आगे बढ़ाने, नवीनतम तकनीकों को अपनाने, शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा मरीजों को कम लागत पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में काफी योगदान दिया है।

न्यूरोसाइंस सोसाइटी जबलपुर के चुनाव गत दिवस हुए, जिसमें डॉ. हर्ष सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ डॉ. पवन सोनी उपाध्यक्ष, डॉ. प्रशांत कुशवाहा सचिव, डॉ. अनुमिति जैन संयुक्त सचिव तथा डॉ. अमितेश दुबे कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही एक वैज्ञानिक समिति का भी गठन किया गया, जिसमें डॉ. तरुण नागपाल, डॉ. आशीष टंडन, डॉ. जितिन बजाज, डॉ. नम्रता चौहान एवं डॉ. सुधांशु अग्रवाल शामिल हैं। कार्यक्रम में डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. एमएस जोहरी, डॉ. अनुपम साहनी, डॉ. अखिलेश श्रोती एवं डॉ. अरुण आदि की मौजूदगी रही।

5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » डॉ. हर्ष सक्सेना चुने गए अध्यक्ष
best news portal development company in india

Top Headlines

इरा नंदनी महिला क्लब ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित किया शिविर

जबलपुर (जयलोक)। इरा नंदनी कायस्थ महिला क्लब के द्वारा समाज सेवा की परंपरा का निर्वाह करते हुए 20 मार्च को ग्राम

Live Cricket