Download Our App

Home » जबलपुर » डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर कांगे्रस पार्षदों ने जताई नाराजगी

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर कांगे्रस पार्षदों ने जताई नाराजगी

एक सप्ताह में करें सफाई कर्मियों के दो माह का भुगतान-महापौर

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम की साधारण सभा की आज गुरूवार को   पंडित भवानी प्रसाद सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें नगर के विकास, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की समस्याएं और नागरिक सुविधाओं को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को लेकर कांगे्रस पार्षदों ने हंगामा किया। इस बात को लेकर दो कांगे्रस पार्षदों ने सदन में धरना भी दे दिया। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कल हुए सफाई कर्मियों के सम्मान के दौरान अगर उनका रूका हुआ वेतन उन्हें दे दिया जाता तो ज्यादा अच्छा होता।
साधारण सभा की बैठक की शुरूआत आज डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से शुरू हुई। जिसमें कांगे्रस पार्षदों ने आरोप लगाया कि वेतन ना मिलने से कचरा कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं और महापौर उनका वेतन देने के बजाय उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। अगर कल सम्मान समारोह के दौरान उन्हें वेतन दे दिया जाता तो यह उनके लिए बड़ी सम्मान की बात होती। इसी बीच कांगे्रस पार्षद अनुपम जैन ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की कमजोर व्यवस्था को लेकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने महापौर को लेकर कुछ बातें कहीं जिससे भाजपा पार्षद भडक़ उठे और उन्होंने सदन में हंगामा करते हुए कांगे्रस पार्षद को महापौर से माफी माँगने को कहा। वहीं नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि पार्षद श्री जैन ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे उन्हें माफी माँगनी पड़े।
एक सप्ताह में होगा कर्मचारियों का भुगतान – बैठक में महापौर ने आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि कल से ही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि एक सप्ताह के अंदर ही सफाई कर्मियों का दो माह का भुगतान कर दिया जाए।
सफाई संरक्षकों का सम्मान दिखावा : अमरीश मिश्रा – बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि सफाई संरक्षकों का सम्मान करना दिखावा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ  सफाई संरक्षकों का सम्मान कर रहे हैं लेकिन उन्हें वेतन नहीं दे रहे।

शहर में कोरोना की दस्तक से स्वास्थ अमला अलर्ट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर कांगे्रस पार्षदों ने जताई नाराजगी