Download Our App

Home » अपराध » ढाबा और शराब दुकान से किराया भी कमा रहे सरवटे, अभी तक है लापता

ढाबा और शराब दुकान से किराया भी कमा रहे सरवटे, अभी तक है लापता

जबलपुर (जयलोक)। आय से अधिक और भ्रष्टाचार मामले में फँसे डिप्टी कमिश्नर जगदीप सरवटे की लगातार ईओडब्ल्यू की टीम तलाश कर रही है। कार्रवाही के बाद से ही सरवटे लापता चल रहे हैं। वहीं ईओडब्लयू की टीम लगातार उनके ठिकानों पर दबिश देकर करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा कर रही है। इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि जगदीप सरवटे  का एक जायका ढाबा और शराब दुकान से किराया प्राप्त कर रहा है। जिसकी जानकारी ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को भी है लेकिन किराया वसूली को लेकर ईओडब्ल्यू द्वारा कार्रवाही ना करने की बात की जा रही है।

 

25 जुलाई को ईओडब्ल्यू की टीम ने जगदीप सरवटे को पूछताछ के बाद छोड़ा था जिसके बाद से ही वे अब तक लापता है। इस दौरान ईओडब्लयू की टीम उनकी संपत्तियों की जाँच में जुटी हुई है। प्रारंभिक कार्रवाही में भोपाल और जबलपुर के निवास पर छापा मारा गया। जिसके बाद से अब तक लगातार उनके ठिकानों पर छापा मारकर अवैध संपत्तियां बरामद की जा रही है। टीम को भोपाल, जबलपुर, सागर में मकान मिला तो बाँधवगढ़ में आलीशान रिसोर्ट होना पाया गया। जाँच के दौरान यह भी साबित हो रहा है कि यह सभी संपत्तियाँ आय से अधिक संपत्तियों में शामिल हैं। जिन्हें अवैध लाभ अर्जित कर खरीदा या बनाया गया था।

 

ढाबा और शराब दुकान से आ रहा किराया
ईओडब्ल्यू को यह जानकारी भी है कि सरवटे ने एक ढाबा और शराब दुकान भी किराए से दे रखी है जिसका किराया हर माह उनके खाते में पहुँच रहा है। हालांकि ईओडब्ल्यू की टीम इस मामले में कोई कार्रवाही नहीं करने की बात कह रही है। ईओडब्लयू एसपी अरविंद विश्वकर्मा का कहना है कि अवैध संपत्ति पर कार्रवाही की जाएगी। ढाबा और शराब दुकान से जो किराया लिया जा रहा है वह उनका अधिकार है। हालांकि ढाबा और शराब दुकान भवन अवैध संपत्ति से बनाया गया है कि नहीं इसकी जानकारी सरवटे से पूछताछ के बाद मिलेगी।

इनका कहना है
जगदीप सरवटे के खिलाफ लगातार कार्रवाही की जा रही है। बात ढाबा और शराब दुकान के किराए की है तो वह उनका अधिकार है। यह अवैध कमाई नहीं हैं।
अरविंद विश्वकर्मा, ईओडब्ल्यू एसपी

पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर युवती ने खुद को मारी गोली

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ढाबा और शराब दुकान से किराया भी कमा रहे सरवटे, अभी तक है लापता
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket