Download Our App

Home » जबलपुर » तहसीलदार पर कागजात फाडऩे का आरोप, भडक़े किसानों ने लगाया जाम

तहसीलदार पर कागजात फाडऩे का आरोप, भडक़े किसानों ने लगाया जाम

यूरिया डीएपी खाद आपूर्ति के लिए किसानों ने दिया धरना

जबलपुर (जयलोक)। यूरिया डीएपी खाद आपूर्ति, मूंग स्लॉट बुकिंग एवं मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने की माँग को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज दोपहर 12 बजे से शहपुरा मंडी में धरना प्रदर्शन किया। जिले में प्रमुख फसल धान एवं मक्का में किसानों को यूरिया व डीएपी खाद की आवश्यकता है, जिसकी आपूर्ति, वितरण व्यवस्था में भारी खामी व कालाबाजारी के चलते जिले का किसान परेशान है। मूंग खरीदी में स्लॉट बुकिंग में आ रही परेशानी के कारण किसान आंदोलन के मूड में आ गए हैं।

 

भारतीय किसान संघ शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने बताया कि प्रशासन यूरिया डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को यूरिया डीएपी के लिए रात रात भर लाइनों में लगने के बावजूद भी खाद वितरण केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। तहसील मंत्री धरम पटेल ने बताया कि शहपुरा डबल लॉक में खाद वितरण व्यवस्था फेल है। किसान संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मूंग खरीदी में स्लॉट बुकिंग न होने से किसान परेशान हैं। जिसके कारण तय सीमा में मूंग उड़द खरीदी संभव नहीं है।

 

जिले भर के किसानों की माँग को लेकर आज सोमवार को तहसील शहपुरा के मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन कर किसानों की माँगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरना प्रदर्शन में किसान संघ के अखिल भारतीय व प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों में प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, मंत्री धरम पटेल, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, रामकृष्ण सोनी आदि शामिल रहे।

 

पाटन गुरू पिपरिया में लगाया जाम
वहीं पाटन गुरू पिपरिया डबल लॉक के सामने किसानों ने धरना देते हुए जाम किया। अब किसान यहाँ से कोई भी वाहन निकलने नहीं दे रहे हैं। इस दौरान किसानों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। इस मामले में किसान संघ के राघवेन्द्र पटेल ने कहा कि खाद लेने आए किसान के साथ शहपुरा के तहसीलदार ने अभद्रता की और कागज फाड़े जिसको लेकर किसानों का गुस्सा भडक़ गया और उन्होने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

राज्यमार्ग पर लगाया जाम
अपनी माँगों को लेकर भडक़े किसानों ने पाटन गुरू डबल लॉक राज्य राजमार्ग पर जाम लगा दिया। यहाँ बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और रास्ता रोक लिया। किसानों का कहना है कि वे अपनी माँग को लेकर यहां आए थे लेकिर यहाँ उनसे अभद्रता की गई।

 

ये हैं माँगें
– डबल लॉक केन्द्र में वितरण व्यवस्था में सुधार।
– शहपुरा तहसील में चरगवां एवं बेलखेड़ा में डबल लॉक केन्द्र बनाए जाएं, जिससे किसानों को आसानी से भविष्य में खाद उपलब्ध हो सके।
– मूंग उड़द की शासकीय खरीद का भुगतान किसानों को अविलम्ब किया जाए। पुन: स्लॉट बुकिंग एक दिन के लिए चालू की जाए तथा खरीदी बढ़ाई जाए।

वाहनों के नाम पर हो रहा सरकारी धन का दुरुपयोग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » तहसीलदार पर कागजात फाडऩे का आरोप, भडक़े किसानों ने लगाया जाम