Download Our App

Home » जबलपुर » तिलवारा को मिला अब महाराजपुर में बनेगा नया थाना, 28.59 करोड़ की पुलिस परियोजनाओं का लोकार्पण, मजबूत कानून-व्यवस्था से विकास को गति : राकेश सिंह

तिलवारा को मिला अब महाराजपुर में बनेगा नया थाना, 28.59 करोड़ की पुलिस परियोजनाओं का लोकार्पण, मजबूत कानून-व्यवस्था से विकास को गति : राकेश सिंह

जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम की लगभग 28 करोड़ 59 लाख रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रभावी कानून-व्यवस्था और सुशासन के लिए आधुनिक पुलिस व्यवस्था समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाराजपुर में नए थाना भवन के निर्माण तथा पुलिस लाइन एवं अन्य इकाइयों में मेस, बैरक और आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री   राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, लोकसभा सांसद   आशीष दुबे, विधायक  अशोक रोहाणी,   सुशील तिवारी इंदु,  नीरज सिंह, डॉ. अभिलाष पांडे एवं   संतोष वरकड़े, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  संदीप जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर तथा भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष  राजकुमार पटेल मंचासीन रहे।

अत्याधुनिक थाना भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घमापुर थाना परिसर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 22 करोड़ 57 लाख 92 हजार रुपये की लागत से निर्मित आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों के लिए 96 आवास गृह, तिलवारा में मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के 3 करोड़ 21 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बने संभागीय कार्यालय भवन तथा 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक तिलवारा थाना भवन का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था और पुलिस प्रणाली में व्यापक सुधार हुए हैं। प्रदेश के 1117 थानों और 692 वरिष्ठ कार्यालयों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। त्वरित और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पुलिसकर्मियों को 25 हजार टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। ई-समंस, ई-साक्ष्य पोर्टल, एनसीआरपी, 1930 हेल्पलाइन और ई-जीरो एफआईआर जैसी व्यवस्थाओं से पुलिस सेवाएं अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनी हैं।लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की मजबूत नींव प्रभावी कानून-व्यवस्था होती है। आधुनिक थाना भवन और बेहतर अधोसंरचना पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ जनता का विश्वास भी मजबूत करते हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बदलती तकनीक के अनुरूप अपराध नियंत्रण और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

564 पुलिस आवास तथा दो नए थाना कार्य प्रगति पर

विशेष पुलिस महानिरीक्षक एवं मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक   अनंत कुमार सिंह ने बताया कि जबलपुर जिले में वर्तमान में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से 564 पुलिस आवास तथा दो नए थाना भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि निगम अब तक प्रदेश में 40 हजार से अधिक पुलिस आवास और दो हजार से अधिक प्रशासनिक भवनों का निर्माण कर चुका है।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लोक निर्माण मंत्री   राकेश सिंह ने स्मृति स्वरूप वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम का शुभारंभ छठवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के बैंड दल द्वारा वंदे मातरम् की धुन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा समापन जन-गण-मन की धुन के साथ हुआ। कार्यक्रम में आईजी  प्रमोद वर्मा, डीआईजी   अतुल सिंह, कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मप्र पुलिस की ताकत बढ़ाएंगे हाईटेक फिक्स्ड विंग ड्रोन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » तिलवारा को मिला अब महाराजपुर में बनेगा नया थाना, 28.59 करोड़ की पुलिस परियोजनाओं का लोकार्पण, मजबूत कानून-व्यवस्था से विकास को गति : राकेश सिंह

Top Headlines

बगलामुखी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हुआ धमाका लोहे के बड़े टुकड़े गिरे मंदिर परिसर में , जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस

जबलपुर (जय लोक)।  आज शाम लगभग 6:00 बजे के करीब संस्कारधानी के हृदय स्थल सिविक सेंटर में स्थापित  माँं बगलामुखी

Live Cricket