
जबलपुर (जयलोक)। रांझी थाना अंतर्गत तीन नाबालिगों ने बीच सडक़ पर जमकर हंगामा मचाते हुए पिता पुत्र के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विवाद मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुआ था। जिसमें नाबालिगों ने बीच सडक़ पर ईंट पत्थर और बेल्ट से पिता पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विवाद दो नाबालिगों 17 वर्षीय शिवांश का विशाल राजपूत के बीच हुआ था। विशाल ने दोस्तों के साथ मिलकर शिवांश को अपने घर के सामने रोक लिया और गाली गलौज करने लगा, इसी दौरान शिवांश ने अपने पिता को फोन करके बुला लिया। जब शिवांश के पिता मौके पर पहुँचे तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विशाल हाथ में बेल्ट लेकर शिवांश को मारने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

बीच सडक़ में करीब 5 मिनट तक तीनों नाबालिग पिता पुत्र के साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान पिता पुत्र वहां एक दुकान में घुस गए जहां आरोपियों ने क्रिकेट बैट और ईंट से उन पर हमला किया। इस घटना में जहां पिता पुत्र घायल हुए हैं वहीं आरोपी नाबालिग विशाल भी घायल हुआ है। इस वारदात के शिकार पिता पुत्र ने रांझी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग विशाल राजपूत के खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज हैं।

नए आयात शुल्क पर ट्रंप का फैसला, अब 7 अगस्त से लागू होंगे टैरिफ 68 देशों को किया गया टारगेट
Author: Jai Lok







