Download Our App

Home » दुनिया » तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा

तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात माओवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई। इस मुठभेड़ में येलांदु-नरसमपेट इलाके की कमेटी के कमांडर बदरु उर्फ पापन्ना के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले सितंबर माह में भी तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच तेलंगाना के भद्राद्री के कोठागुडेम इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें छह माओवादी मारे गए थे और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मारे गए माओवादियों में एक महिला भी शामिल थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा
best news portal development company in india

Top Headlines

नेत्रहीन छात्र की मौत के लिए नेत्रहीन प्राचार्य को ही दोषी ठहरा दिया,मातहतों से ही प्राचार्य की जाँच भी करवा दी

जबलपुर,  (जयलोक)। अमरकंटक में हुई दिव्यांग छात्र की नहाते समय हुई मौत से संबंधित घटना के संबंध में प्राचार्य डॉ

Live Cricket