Download Our App

Home » जबलपुर » दीपावली पर पर सजे बाजार, उमड़ी भीड़, ग्राहकों को लुभाने दिए जा रहे आकर्षक उपहार

दीपावली पर पर सजे बाजार, उमड़ी भीड़, ग्राहकों को लुभाने दिए जा रहे आकर्षक उपहार

जबलपुर (जयलोक)। दीपावली के पर्व के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इस पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में बाजार सज गए हैं। वहीं बाजारों में भीड़ उमड़ गई है। यह भीड़ इस तरह उमड़ रही है कि यातायात की समस्या भी बन रही है। लेकिन लोगों का उत्साह किसी भी तरह से कम नहंी हो रहा है। दीपावली पर्व के लिए सबसे ज्यादा सजावटी सामानों की दुकानें लगाई गई हैं।
दीपावली पर धनतेरस के दिन प्राय: हर आदमी कुछ ना कुछ खरीदी अपनी हैसियत के अनुसार करता है। धनतेरस को ध्यान में रखकर भी छोटे दुकानदारों  से लेकर बड़े दुकानदारों और बड़े बड़े शोरूम भी धनतेरस के सामानों को लेकर सज गए हैं।

मिठाई दुकानों पर कार्रवाही

वहीं मिठाईयों की बिक्री की दुकानों में भी तरह तरह की मिठाईयाँ ग्राहकों के लिए रखी गई हैं। जहां एक ओर मिठाईयों की बिक्री हो रही है वहीं इन दुकानों में मिलावट और खराब मिठाईयों की जाँच का भी सिलसिला बराबरी से चल रहा है। जाँच के लिए बने गरुण दलों ने कल 9 मिठाई की दुकानोंं में जाँच की। इस जाँच में दूषित वनस्पति घी और मिल्क केक जैसे पदार्थों को नष्ट भी कराया। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरुण दलों में शामल खाद्य सुरक्षा अधिकारी रासायनिक परीक्षण मौके पर ही कर रहे हैं।
खोवा, पनीर जैसे दुग्ध उत्पादनों में स्टार्च, यूरिया, डिटर्जेंट और वनस्पति घी की मिलावट पाए जाने पर पूरी मात्रा को जप्त कर नष्ट भी किया जा रहा है।

फटाखों का बाजार

दीपावली पर फटाखों के बाजार भी लगना शुरू हो चुके हैं। फटाखों की दुकानों भी जगह जगह खुल चुकी है। कठौंदा में थोक फटाखों की बिक्री के लिए स्थाई रूप से दुकानें बन चुकी है। वहीं गोलबाजार में भी दुकानें लगने जा रही हैं। शहर के अन्य नगरीय और उपनगरीय क्षेत्रों में भी फटाखों की दुकानें लग रही हैं।

सुरक्षा के इंतजाम

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूप में दीपावली पर्व सुरक्षा को ध्यान में रखकर एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने दीापावली पर्व पर सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बाजारों में भीड़ भी होगी। इसलिए यातायात सुगम रहे इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

 

पत्नी को ससुराल न भेजने पर जीजा ने की साले की हत्या

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » दीपावली पर पर सजे बाजार, उमड़ी भीड़, ग्राहकों को लुभाने दिए जा रहे आकर्षक उपहार
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket